फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   COVID-19 jumbo centres 'scam': ED surveys Mumbai civic body's Central Purchase Dept

COVID-19 Centres Scam: ईडी ने बीएमसी के केंद्रीय खरीद विभाग का किया सर्वेक्षण, गड़बड़ी से जुड़े चैट हाथ लगे

Thu, 22 Jun 2023 10:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 22 Jun 2023 10:34 PM IST
सार

COVID-19 Centres Scam: जंबो कोविड सेंटर की जांच के तहत ईडी ने बुधवार को पाटकर के आवास सहित 15 स्थानों पर तलाशी ली थी, जिन्हें शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का करीबी माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि जिन अन्य स्थलों पर तलाशी ली गई उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव जायसवाल और शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण से जुड़े स्थल शामिल हैं।

विज्ञापन
COVID-19 jumbo centres 'scam': ED surveys Mumbai civic body's Central Purchase Dept
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जंबो कोविड उपचार केंद्रों की स्थापना में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में गुरुवार को मुंबई नगर निकाय के केंद्रीय खरीद विभाग में एक सर्वेक्षण किया। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का सीपीडी दक्षिण मुंबई के भायखला में स्थित है और ईडी की टीम ने सुजीत पाटकर और तीन भागीदारों से संबंधित एक फर्म को दिए गए निविदाओं और अनुबंधों से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन किया।

विज्ञापन


जंबो कोविड सेंटर की जांच के तहत ईडी ने बुधवार को पाटकर के आवास सहित 15 स्थानों पर तलाशी ली थी, जिन्हें शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का करीबी माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि जिन अन्य स्थलों पर तलाशी ली गई उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव जायसवाल और शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण से जुड़े स्थल शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने पिछले साल अगस्त में लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज फर्म, पाटकर और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया था। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच के लिए मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीएमसी कोविड घोटाला मामले में कल आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी सूरज चव्हाण के ठिकानों और 14 अन्य स्थानों पर छापे मारे। ईडी को चव्हाण के मोबाइल से सुजीत पाटकर और सूरज चव्हाण के साथ लाइफ लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी को ठेका देने और अन्य चीजों के बारे में बातचीत से जुड़े चैट मिले। ईडी जल्द ही सूरज चव्हाण को पूछताछ के लिए तलब करेगी। ईडी ने कथित कोविड घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल को गुरुवार को पेश होने के लिए समन जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना में भी ईडी ने की कार्रवाई, 1.4 करोड़ रुपये नकद जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने एमबीबीएस छात्रों के साथ-साथ स्नातकोत्तर चिकित्सा उम्मीदवारों द्वारा नकद शुल्क और प्रीमियम के भुगतान से सैकड़ों करोड़ रुपये के ''नकद लेनदेन'' से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।  पीजी मेडिकल सीटों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तेलंगाना में छापेमारी के बाद यह छापेमारी की गई। संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने हैदराबाद स्थित मल्ला रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के खिलाफ तलाशी के बाद 2.89 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि को भी फ्रीज कर दिया है और 1.4 करोड़ रुपये की 'बेहिसाब' नकदी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed