फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corornavirus impact import and export of India plunge during april 2020

कोरोना का असर: अप्रैल में निर्यात में आई रिकॉर्ड गिरावट, आयात में भी कमी

Fri, 15 May 2020 07:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 15 May 2020 07:36 PM IST
सार

  • अप्रैल में भारत के निर्यात में रिकॉर्ड गिरावट आई। इसमें 60.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
  • आयात में भी गिरावट देखने को मिली है। यह 58.65 फीसदी कम हुआ।
  • इस बीच व्यापार घाटा 6.76 अरब डॉलर तक सीमित हो गया।

विज्ञापन
Corornavirus impact import and export of India plunge during april 2020

विस्तार

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन जारी और आवाजाही ठप है। इसका असर आयात और निर्यात पर भी देखने को मिला है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल माह में भारत के निर्यात में रिकॉर्ड गिरावट आई। यह 60.28 फीसदी कम होकर 10.36 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन


आयात में 58.65 फीसदी की गिरावट
आयात की बात करें, तो इसमें भी अप्रैल में गिरावट देखने को मिली है। यह 58.65 फीसदी की गिरावट के साथ 17.12 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की समान अवधि में यह 41.4 अरब डॉलर था।
विज्ञापन


6.76 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा 
इस बीच व्यापार घाटा 6.76 अरब डॉलर तक सीमित हो गया। अप्रैल 2019 में व्यापार घाटा 15.33 अरब डॉलर था।

ये है कारण
पिछले महीने मार्च में देश के निर्यात में 34.57 फीसदी की कमी आई थी। निर्यात में भारी कमी का कारण वैश्विक मंदी है, जो कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हुई है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना की वजह से सप्लाई चेन बिगड़ी है और मांग में कमी आई है, जिसकी वजह से ऑर्डर भी रद्द हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके निर्यात में सर्वाधिक कमी
अप्रैल में सबसे ज्यादा रत्न और आभूषण के निर्यात पर असर पड़ा। इसमें 98.74 फीसदी की कमी आई। चमड़े का निर्यात 93.28 फीसदी कम हुआ, तेल उत्पादों के निर्यात में 66.22 फीसदी की गिरावट आई और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात 64.76 फीसदी कम हुआ है।

वहीं अप्रैल में तेल का 4.66 अरब डॉलर आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 59.03 फीसदी कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed