फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coronavirus period: 67 percent increase in the number of domestic air passengers, read four important news

कोरोना काल : घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 67 फीसदी का इजाफा, पढ़ें छह महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 10 Nov 2021 05:09 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 10 Nov 2021 05:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus period: 67 percent increase in the number of domestic air passengers, read four important news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट और त्योहारी सीजन में मांग की वजह से घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्तूबर में सालाना आधार पर 67 फीसदी बढ़कर 87-88 लाख हो गई। 2020 के समान महीने में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 52.71 लाख थी। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि घरेलू विमानन कंपनियों ने इस साल अक्तूबर में 72,000 उड़ानें भरीं, जो पिछले साल से 46 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


चीन की बीआरआई योजना से मुकाबले को वैश्विक निवेश शुरू करेगा अमेरिका
अमेरिका ने कहा है कि वह चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के जवाब में दुनिया की 5 से 10 परियोजनाओं में निवेश करेगा। यह निवेश जनवरी से शुरू हो सकता है। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ये विशाल परियोजनाएं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तैयार होंगी, जिनका मकसद चीन के बीआरआई का जवाब देना होगा।
विज्ञापन


अमेरिका ने यह योजना जी-7 देशों के साथ मिलकर बनाई है, जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार दलीप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कई दौरों के बाद कम से कम 10 परियोजनाओं को चिह्नित किया है। अमेरिकी अधिकारी ने बिना किसी देश का नाम लिए बताया कि साल खत्म होने से पहले प्रतिनिधिमंडल कई एशियाई देशों का भी दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायनर्स क्लब को 6 महीने बाद ग्राहक जोड़ने की अनुमति
आरबीआई ने 6 माह बाद डायनर्स क्लब इंटरनेशनल पर लगी पाबंदियां हटाकर नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति दे दी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि डायनर्स क्लब के उठाए संतोषजनक कदमों को देखते हुए पाबंदियां तत्काल हटा ली गई हैं। दरअसल, भुगतान प्रणाली से जुड़े आंकड़े जुटाने के नियमों की अनदेखी पर 23 अप्रैल, 2021 को प्रतिबंध लगा था। एक मई से उसे नए कार्ड जारी करने पर भी रोक लगा दी गई थी।

स्मार्टफोन बिक्री में 5जी की हिस्सेदारी 22 फीसदी
5जी स्मार्टफोन की मांग लगातार बढ़ रही है। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की कुल बिक्री में 5जी फोन की हिस्सेदारी बढ़कर 22 फीसदी पहुंच गई है। इस अवधि में कुल 20 से ज्यादा 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किए गए। सीएमआर ने कहा, इस सेगमेंट में 18 बाजार हिस्सेदारी के साथ वीवो शीर्ष पर है।

2.38 करोड़ करदाताओं ने दाखिल किए रिटर्न
आयकर विभाग ने मंगलवार को बताया कि 2020-21 के लिए अब तक 2.38 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने रिटर्न भरे हैं। इनमें 64 लाख से ज्यादा मामलों में रिफंड जारी हुए हैं। आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।


महिंद्रा एंड महिंद्रा को 8 गुना ज्यादा मुनाफा
मजबूत बिक्री के दम पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का कर देनदारी के बाद एकल मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8% से ज्यादा बढ़कर 1,432 करोड़ पहुंच गया। 2020-21 की जुलाई-सितंबर में यह आंकड़ा 162 करोड़ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed