{"_id":"5f6c62758ebc3ed8f173372a","slug":"coronavirus-impact-moodys-downgrade-kuwait-rating-for-the-first-time-on-liquidity-squeeze","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूडीज ने पहली बार डाउनग्रेड की कुवैत की रेटिंग, देश में कैश की किल्लत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मूडीज ने पहली बार डाउनग्रेड की कुवैत की रेटिंग, देश में कैश की किल्लत
Thu, 24 Sep 2020 02:40 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया झेल रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए फिर से पाबंदी लगाने की भी चर्चा हो रही है। दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल कुवैत भी इससे बच नहीं पाया है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने लिक्विडिटी रिस्क और कमजोर गवर्नेंस व इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेंथ का हवाला देते हुए कुवैत की रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है।
विज्ञापन
पहली बार डाउनग्रेड हुई रेटिंग
मालूम हो कि यह पहली बार है, जब मूडीज ने कुवैत की रेटिंग को डाउनग्रेड किया हो। मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने कुवैत की रेटिंग A1 से घटाकर Aa2 कर दी है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी से तेल की कीमतों में भारी कमी आई है। साथ ही नए कर्ज कानून को लेकर सरकार और संसद में तकरार से सरकारी खर्च में तेजी नहीं आ पा रही है। लेकिन 140 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था पर अब 46 अरब डॉलर के घाटे की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
इसलिए घटाई रेटिंग
खाड़ी देश कुवैत के पास तेल का भंडार है। लेकिन तेल की कीमतों में तेज कमी गिरावट आने से उसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस संदर्भ में रेटिंग एजेंसी ने कहा कि फ्यूचर जेनेरेशन फंड (FGF) में रखी गई सॉवरेन वेल्थ फंड एसेट्स (SWFA) पर कर्ज जारी करने या लेने के लिए कानूनी मंजूरी नहीं होने के कारण मौजूदा नकदी संसाधन खत्म होने के करीब हैं। सितंबर में कुवैत को बचत के लिए 2020-21 के बजट में तीन अरब डॉलर की कटौती करनी पड़ी थी। सरकार अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से पैसा लगाने के लिए बात कर सकती है।
विज्ञापन