{"_id":"5f43573c8ebc3e3d2038fd21","slug":"coronavirus-impact-indian-aviation-industry-in-bad-condition-may-need-five-arab-dollars-says-capa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे कमजोर स्थिति में विमानन उद्योग, पड़ सकती है पांच अरब डॉलर पूंजी की जरूरत: CAPA","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सबसे कमजोर स्थिति में विमानन उद्योग, पड़ सकती है पांच अरब डॉलर पूंजी की जरूरत: CAPA
Mon, 24 Aug 2020 11:29 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विमानन क्षेत्र में परामर्श देने वाली एक कंपनी ने यह अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस से प्रभावित घरेलू विमानन उद्योग को बने रहने के लिए करीब पांच अरब डॉलर के पूंजी निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि पूरे विमानन उद्योग को मिलाकर इस वित्त वर्ष में छह से साढ़े छह अरब डॉलर का घाटा हो सकता है।
विज्ञापन
दिक्कतों से जूझ रही विमानन कंपनियां
इस संदर्भ में सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन (सीएपीए) ने एक प्रस्तुतिकरण में बताया कि मौजूदा अनिश्चितता समेत संरचनात्मक दिक्कतें विमानन उद्योग को कच्चे तेल की कम कीमतों और भारत व वैश्विक दोनों स्तर पर अधिशेष पूंजी से मदद नहीं लेने दे सकती है। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए दुनियाभर में यात्रा पर लगी पाबंदियों से भारत समेत पूरी दुनिया में विमानन कंपनियां दिक्कतों से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
देश की दो सूचीबद्ध विमानन कंपनियों में से एक इंडिगो को जून तिमाही में 2,844 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं दूसरी कंपनी स्पाइसजेट ने अभी जून तिमाही का परिणाम घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
सबसे कमजोर स्थिति में विमानन उद्योग
सीएपीए ने कहा कि, 'कोविड-19 उद्योग पर एक अभूतपूर्व वित्तीय प्रभाव डालेगा। विमानन उद्योग सबसे कमजोर स्थिति में है और कुछ कंपनियां बंद होने के कगार पर हैं।' उसने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में करीब छह से साढ़े छह अरब डॉलर के घाटे के अनुमान को देखते हुए विमानन व सहायक उद्यमों को साढ़े चार से पांच अरब डॉलर के पूंजी निवेश की जरूरत पड़ सकती है।