फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact gold procurement of India reduced by 30 percent in third quarter

कोरोना से प्रभावित होकर तीसरी तिमाही में 30 फीसदी कम हुई भारत में सोने की मांग: WGC

Thu, 29 Oct 2020 04:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 29 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus impact gold procurement of India reduced by 30 percent in third quarter
कोविड-19 से प्रभावित हुई सोने की खरीद - फोटो : pixabay

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। 

विज्ञापन


दूसरी तिमाही से अधिक रही मांग 
मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। विश्व स्वर्ण परिषद के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि कोविड-19 से जुड़े व्यवधानों, कमजोर उपभोक्ता धारणा, ऊंची कीमतें और उथल-पुथल के कारण 2020 की तीसरी तिमाही में सोने की मांग 30 फीसदी घटकर 86.6 टन रह गई। हालांकि यह दूसरी तिमाही से अधिक है। 
विज्ञापन


48 फीसदी कम हुई आभूषण मांग
दूसरी तिमाही में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 70 फीसदी कम होकर 64 टन पर आ गई थी। तिमाही आधार पर मांग में सुधार का कारण लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील मिलना तथा अगस्त में कुछ समय के लिए कीमतों का कम होना है। उन्होंने कहा कि अगस्त में कुछ समय कीमतें कम होने से कुछ दिलचस्प लोगों को खरीदारी करने का मौका मिला। इस दौरान भारत की कुल आभूषण मांग साल भर पहले के 101.6 टन से 48 फीसदी कम होकर 52.8 टन पर आ गई। मूल्य के संदर्भ में आभूषणों की मांग साल भर पहले के 33,850 करोड़ रुपये से 29 फीसदी गिरकर 24,100 करोड़ रुपये पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 फीसदी बढ़ी निवेश मांग
इस दौरान कुल निवेश मांग साल भर पहले के 22.3 टन से 52 फीसदी बढ़कर 33.8 टन पर पहुंच गयी। सोमसुंदरम ने कहा कि, 'तीसरी तिमाही में मांग आम तौर पर मॉनसून जैसे मौसमी कारकों और पितृ-पक्ष और अधिक मास जैसी अशुभ अवधियों के कारण कम होती है। आभूषणों की मांग में 48 फीसदी की गिरावट आयी है, क्योंकि आभूषणों की खरीदारी में त्योहारों या शादियों का कोई समर्थन नहीं था।' 


आयात में सुधार
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि देश में आभूषण खरीदना एक अनुभव है और सामाजिक सुरक्षित दूरी तथा मास्क पहनने जैसी पाबंदियों ने खुदरा स्टोरों में उपभोक्ता स्तर को कम रखा है। उन्होंने कहा कि तीसरी तिमाही में भारत में 41.5 टन सोने का पुनर्चक्रण हुआ। यह साल भर पहले की समान तिमाही के 36.5 टन से 14 फीसदी अधिक है। सोमसुंदरम ने कहा कि, 'ऊंची कीमतों के कारण पुनर्चक्रण 14 फीसदी बढ़कर 41.5 टन पर पहुंच गया।' उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग की उम्मीद तथा आपूर्ति श्रृंखला संबंधी बाधाओं के दूर होने से आयात में सुधार हुआ है। यह पिछली तिमाही में महज नौ टन था, जो अब बढ़कर 90.5 टन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed