फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   coronavirus impact 70 percent of businesses can be closed in UAE in next 6 months

यूएई की अर्थव्यवस्था पर आशंका के बादल, बंद हो सकते हैं 70 फीसदी बिजनेस

Sat, 23 May 2020 12:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 23 May 2020 12:33 PM IST
सार

  • कोरोना की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है।
  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अर्थव्यवस्था पर भी आशंका के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। 
  • यूएई के 70 फीसदी बिजनेस अगले छह महीने में बंद हो सकते हैं।

विज्ञापन
coronavirus impact 70 percent of businesses can be closed in UAE in next 6 months

विस्तार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इसके मद्देनजर कई देशों में लॉकडाउन लागू है और आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है। देशों ने लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के लिए कई कदम उठाए हैं। सऊदी अरब द्वारा गिरती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर वैट बढ़ाकर 15 फीसदी करने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अर्थव्यवस्था पर भी आशंका के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दुबई में मौजूद बिजनेस बंद होने की कगार पर 
तेल आधारित अर्धव्यवस्था यूएई कच्चे तेल की घटी मांग और दामों के चलते घाटा झेल रही है, जिसके चलते अब दुबई में मौजूद बिजनेस बंद होने की कगार पर हैं। दुबई चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक सर्वे में सामने आया है कि यूएई के तकरीबन 70 फीसदी बिजनेस अगले छह महीने में कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस सर्वे में कहा गया है कि दुबई की 90 फीसदी से अधिक कंपनियों के मुताबिक 2020 की पहली तिमाही में उनकी सेल और टर्नओवर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले वक्त में इनमें से 70 फीसदी कंपनियों पर ताला लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उद्दयोगों की हालत बुरी
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पर्यटन, रियल एस्टेट, होटल-रेस्टोरेंट रिटेल उद्दयोग बुरी हालत में हैं। पर्यटन की लगभग सभी कंपनियां घाटे में हैं जबकि रियल एस्टेट की 50 फीसदी कंपनियां दिवालिया हो सकती हैं। रिटेल उद्दयोगों से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके काम में 70 फीसदी की गिरावट आ चुकी है और दूसरी तिमाही के नतीजे और भी भयानक होंगे। सर्वे में शामिल हुई 48 फीसदी कंपनियों ने कहा है कि उनके पास इस महामारी से पार पाने का कोई तैयार प्लान नहीं है। हालांकि इनमें से कुछ कंपनियों का कहना है कि उन्होंने कोविड-19 के प्रकोप को सीमित करने के लिए कुछ उपाय किए हैं।


संक्रमितों की संख्या 53 लाख से ज्यादा
मालूम हो कि इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 40 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 53 लाख से ज्यादा हो गई है। जबकि 21 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 97 हजार को पार कर गई है और 16 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed