{"_id":"609f70aee258002bd25cd051","slug":"coronavirus-impact-500-year-old-london-shop-arthur-beale-to-be-closed-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का प्रभाव: अगले माह बंद हो जाएगी लंदन की 500 साल पुरानी दुकान 'आर्थर बील'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना का प्रभाव: अगले माह बंद हो जाएगी लंदन की 500 साल पुरानी दुकान 'आर्थर बील'
Sat, 15 May 2021 12:26 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 15 May 2021 12:26 PM IST
सार
लंदन की सबसे पुरानी दुकानों में से एक आर्थर बील जून में बंद हो जाएगी। दुकान की शुरुआत 16वीं शताब्दी में पर्वतारोहण के सामान से हुई थी।
विज्ञापन
आर्थर बील
- फोटो : instagram: arthurbealeltd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। सभी उद्योगों के इसके परिणाम झेलने पड़े हैं। इस दौरान नए कारोबार ही नहीं, बल्कि कई सालों पुराने कारोबार भी प्रभावित हुए हैं। माहामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रियल एस्टेट से लेकर फैशन तक, ऑटो से लेकर एयरलाइंस तक, सभी क्षेत्र को इसकी मार झेलनी पड़ी है। अब कोविड-19 के लॉकडाउन के कारण पिछले 500 से ज्यादा सालों से कारोबार कर रही लंदन की सबसे पुरानी दुकानों में से एक आर्थर बील (Arthur Beale) को जून में बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
16वीं शताब्दी में शुरू हुई थी दुकान
इस दुकान की शुरुआत 16वीं शताब्दी में पर्वतारोहण के सामान से हुई थी। इस दुकान को 16वीं सदी में रस्सी बनाने वाले जॉन बकिंघम ने शुरू किया था। इसका मूल नाम जॉन बकिंघम हेम्प एंड फ्लैक्स ड्रेसर, टू-डीलर एंड रोप मेकर था।
विज्ञापन
समुद्री उपकरण का सामान भी बेचती है आर्थर बील
इसे 1843 में वर्तमान स्थान पर शिफ्ट किया गया था। हालांकि जानकारों का कहना है कि जॉन बकिंघम ने अपनी कंपनी इससे भी काफी पहले 1500 के दशक में शुरू की थी। यहां क्लाइंबिंग रोप के अलावा समुद्री उपकरण और पर्वतारोहण का सामान मिलता था। साल 1791 में यहां समुद्री उपकरण व जहाजी वस्तु मिलना शुरू हुआ। संचालकों का कहना है कि महामारी के चलते उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है, और अब वे दुकान नहीं चला पाएंगे।
विज्ञापन
करीब आधी हो गई है ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या
मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में पिछले महीने कम होकर करीब आधी हो गई है जो कि पिछले वर्ष के बाद से कोविड-19 के मामलों का सबसे कम स्तर है। कोविड-19 के इस नए प्रकार के बारे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में कहा था कि यह बेहद चिंता उत्पन्न करने वाला है क्योंकि यह पिछले साल ब्रिटेन के कैंट काउंटी में पहली बार सामने आए प्रकार की तुलना में काफी अधिक संक्रामक हो सकता है।