फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   corona virus impact British Airways retires entire fleet of Boeing 747 jumbo jets

ब्रिटिश एयरवेज पर कोरोना का असर, एयरलाइंस ने बोइंग 747 जंबो जेट्स को किया रिटायर

Fri, 17 Jul 2020 03:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jul 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
corona virus impact British Airways retires entire fleet of Boeing 747 jumbo jets
ब्रिटिश एयरवेज

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सभी उद्योगों को घाटा हुआ है लेकिन एविएशन सेक्टर उन सेक्टर्स में से है जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बोइंग 747 (Boeing 747) के दुनिया के सबसे बड़े ऑपरेटर ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण एयर इंडस्ट्री में मंदी आ गई है, जिसकी वजह से एयरलाइंस अपने सभी जंबो जेट्स को रिटायर कर रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि कोरोना वायरस की वजह से कई एयरलाइंस कंपनियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इसी को देखते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने जंबो जेट्स को रिटायर करने की घोषणा की। इंटरनेशनल कंसोलिडेटेड एयरलाइंस ग्रुप का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने इस संदर्भ में कहा कि इसकी संभावना नहीं है कि हमारी शानदार 'क्वीन ऑफ द स्काईज' कभी भी ब्रिटिश एयरवेज के लिए फिर से कमर्शियल सर्विसेज ऑपरेट करेगी।
विज्ञापन


ब्रिटिश एयरवेज के अनुसार, कंपनी अपने नए A350s और 787 जैसे आधुनिक, ईंधन-कुशल विमानों का संचालन करेगी। साथ ही इस तरह के विमानों को 2050 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-फ्रांस के साथ हुआ द्विपक्षीय समझौता: पुरी
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वंदे भारत मिशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा को दोबारा शुरू करने को लेकर जानकारी दी थी। 

पुरी ने बताया कि एयर फ्रांस एयरलाइन 18 जुलाई से एक अगस्त तक दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानों का संचालन करेगी। इसके अलावा अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन की 18 उड़ानें 17 से 31 जुलाई के बीच भारत आएंगी।


अमेरिकी विमानन सेवा युनाइटेड एयरलाइंस 17 से 31 जुलाई तक भारत और अमेरिका के बीच 18 उड़ानें संचालित करेगी। यूनाइटेड एयरलाइंस दिल्ली और नेवार्क के बीच रोज जबकि दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed