{"_id":"626bf99b8c56fe563246a1b7","slug":"core-sector-growth-slows-down-to-more-than-4-percent-in-march-and-ends-fy-2022-with-more-than-10-percent-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: वित्त वर्ष 2021-22 में 10.4 फीसदी रही आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर, पढ़िए क्या कहते हैं आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट: वित्त वर्ष 2021-22 में 10.4 फीसदी रही आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर, पढ़िए क्या कहते हैं आंकड़े
Fri, 29 Apr 2022 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:12 PM IST
सार
आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 10.4 फीसदी रही। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 6.4 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
मार्च 2022 में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में धीमापन दर्ज किया गया और यह 4.3 फीसदी रहा। पिछले साल इसी महीने में इसमें 12.6 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। फरवरी में इन उद्योगों की वृद्धि दर छह फीसदी रही थी। ये आठ बुनियादी उद्योग कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 10.4 फीसदी रही। वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 6.4 फीसदी की गिरावट आई थी। प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पाद पिछले साल मार्च की तुलना में इस साल बढ़ा है। प्राकृतिक गैस का उत्पादन मार्च 2022 में 7.6 फीसदी और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन में 6.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन