{"_id":"66ff15e7989919cca90fbd73","slug":"consumption-declines-due-to-heavy-rain-fmcg-companies-revenue-may-decrease-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"FMCG Sector: बारिश से खपत में गिरावट, एफएमसीजी कंपनियों के राजस्व में आ सकती है कमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FMCG Sector: बारिश से खपत में गिरावट, एफएमसीजी कंपनियों के राजस्व में आ सकती है कमी
Fri, 04 Oct 2024 03:38 AM IST
राहुल कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:38 AM IST
सार
एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डाबर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, भारी बारिश व बाढ़ के कारण दूसरी तिमाही में घर से बाहर की खपत व उपभोक्ता मांग प्रभावित हुई है। इससे उसके राजस्व में 5-6 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
देशभर में हालिया भारी बारिश और कई हिस्सों में बाढ़ की वजह से घरेलू खपत में भारी गिरावट आई है। इससे जुलाई-सितंबर तिमाही में एफएमसीजी कंपनियों के राजस्व में कमी के आसार है। इसका सीधा असर बृहस्पतिवार को इन कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ा, जहां छह फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
दिखेगा भारी बारिश का असर
एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डाबर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, भारी बारिश व बाढ़ के कारण दूसरी तिमाही में घर से बाहर की खपत व उपभोक्ता मांग प्रभावित हुई है। इससे उसके राजस्व में 5-6 फीसदी तक की कमी आ सकती है। हालांकि, अब मांग में सुधार दिखने लगा है। विश्लेषकों का मानना है कि सभी एफएमसीजी कंपनियों पर भारी बारिश व बाढ़ का असर दिख सकता है।
डाबर इंडिया का शेयर 6 फीसदी टूटा:
राजस्व व लाभ में गिरावट की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को डाबर इंडिया का शेयर करीब छह फीसदी टूट गया। टाटा कंज्यूमर में 3.43 फीसदी, वरुण बेवरेजेज में 3.63 फीसदी, ब्रिटानिया में 2.12 फीसदी और गोदरेज कंज्यूमर में 2.83 फीसदी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
वहीं मैक्वेरी ने डाबर के वित्त वर्ष 25 के ईपीएस अनुमान में आठ प्रतिशत की कटौती की है। मैक्वेरी ने डाबर के लिए अपने टारगेट प्राइस को भी घटाकर 560 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज कंपनियों को उम्मीद है कि अक्टूबर से कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मांग में सुस्ती चिंता का विषय है।