फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Consumer confidence plunges according to the latest India Primary Consumer Sentiment Index

अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता: उपभोक्ताओं का कमजोर हुआ भरोसा, घटा रहे व्यक्तिगत खर्च

Tue, 21 Jan 2020 12:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Jan 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Consumer confidence plunges according to the latest India Primary Consumer Sentiment Index

अर्थव्यवस्था को लेकर जारी चिंताओं के बीच जनवरी में उपभोक्ताओं का भरोसा कमजोर हो गया, जिससे उन्होंने अपना व्यक्तिगत खर्च और निवेश कम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की भविष्य को लेकर धारणा में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। थॉमसन रॉयटर्स-इप्सॉस के एक संयुक्त अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


इस शोध के मुताबिक, ‘जनवरी, 2020 में उपभोक्ता धारणा में 7.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।’ रिपोर्ट कहती है कि व्यक्तिगत खर्च और निवेश को लेकर आत्म-विश्वास घटने से यह गिरावट रही है। यह बदलाव इसलिए भी अहम है, क्योंकि एक अरसे से अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं। हालांकि पिछले महीने की तुलना में रोजगार को लेकर भरोसे में इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन


इप्सॉस के सीईओ (भारत) अमित आदरकर ने कहा, ‘अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते आवश्यक वस्तुओं की महंगाई और कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। वहीं अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर भी अनिश्चितता अभी भी कायम है।’ आगे आईटी प्लानिंग में हालात बिगड़ रहे हैं, जिससे आय घटने की आशंकाएं बढ़ गई हैं और मौजूदा वैश्विक मंदी से भारत के आर्थिक विकास पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार में से तीन सूचकांकों में गिरावट

उपभोक्ताओं के आत्म-विश्वास के आकलन के लिए इस्तेमाल होने वाले चार सूचकांकों में तीन में जनवरी, 2020 में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें आर्थिक उम्मीदें, निवेश परिदृश्य और मौजूदा व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति शामिल है। सिर्फ रोजगार विश्वास में ही पिछले महीने की तुलना में मामूली 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऑनलाइन कराए गए इस सर्वेक्षण में देश के ऑनलाइन तबके ने हिस्सा लिया। यह संभवत: आम जनता के विचारों की झलक नहीं हो, क्योंकि इसमें ‘ज्यादातर शहरी, शिक्षित लोगों ने हिस्सा लिया।’ आम आबादी की तुलना में इनकी आमदनी ज्यादा होती है।



आरबीआई ने अपने हालिया उपभोक्ता विश्वास सूचकांक में कहा था कि आर्थिक सुस्ती के चलते आने वाले महीनों में इसमें सुधार होने की उम्मीद कम ही है। आरबीआई ने दिसंबर में अपनी पांच द्वैमासिक समीक्षा में कहा था, ‘उपभोक्ताओं द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते अपने कुल खर्च को बढ़ाने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed