फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress cornered the government on corporate tax cut

Congress Vs BJP: आम बजट से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा; कॉरपोरेट टैक्स कटौती को लेकर सुनाई खरी-खोटी

Sun, 14 Jul 2024 06:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 14 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सीबीडीटी की रिपोर्ट में 11 जुलाई 2024 तक कुल टैक्स कलेक्शन 5,74,357 करोड़ रुपये दिखाया गया है। इसमें रिफंड निकालने के बाद कॉरपोरेट टैक्स 2,10,274 करोड़ रुपये और पर्सनल आयकर के रूप में 3,46,036 करोड़ रुपये सरकार को मिले हैं।

विज्ञापन
Congress cornered the government on corporate tax cut
राहुल गांधी से बात करते कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

कॉरपोरेट टैक्स में की गई कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टैक्स में कटौती से अरबपतियों की जेब में दो लाख करोड़ रुपये चले गए। जबकि मिडिल क्लास आज भी कर और महंगाई के बोझ से दबा हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के एक दिन बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। 

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सीबीडीटी की रिपोर्ट में 11 जुलाई 2024 तक कुल टैक्स कलेक्शन 5,74,357 करोड़ रुपये दिखाया गया है। इसमें रिफंड निकालने के बाद कॉरपोरेट टैक्स 2,10,274 करोड़ रुपये और पर्सनल आयकर के रूप में 3,46,036 करोड़ रुपये सरकार को मिले हैं। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 23 जुलाई को बजट आना है। इस दौरान टैक्स कलेक्शन का डाटा जारी किया गया है। इसके मुताबिक एक अप्रैल से एक जुलाई 2024 तक व्यक्तिगत आयकर 3.61 लाख करोड़ रुपये और कॉरपोरेट कर संग्रह 2.65 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि टैक्स कलेक्शन में पर्सनल इनकम टैक्स की हिस्सेदारी 28 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 सितंबर 2019 को कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करते हुए दावा किया था कि इससे निवेश में इजाफा होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बजाया निवेश यूपीए के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जीडीपी के 35 फीसदी से घटकर 2014-24 तक 29 फीसदी से भी नीचे आ गया है। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स कलेक्शन 21.99 लाख करोड़ रहने का अनुमान
कांग्रेस के आरोपों के बीच केंद्र सरकार इनकम टैक्स कलेक्शन में इस साल खासे उछाल की उम्मीद है। सरकार ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.99 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। अब तक टैक्स कलेक्शन 5,74,357 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4,80,458 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed