{"_id":"651c93b3d9634e74a9078f35","slug":"complaint-filed-against-amitabh-bachchan-and-flipkart-controversy-over-big-billion-days-advertisement-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बिलियन डेज के विज्ञापन को लेकर विवाद, अमिताभ बच्चन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Amitabh Bachchan: बिग बिलियन डेज के विज्ञापन को लेकर विवाद, अमिताभ बच्चन-फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज
Wed, 04 Oct 2023 03:50 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 04 Oct 2023 03:50 AM IST
सार
कैट का कहना है कि फ्लिपकार्ट महानायक अभिताभ बच्चन के जरिये मूल्यों को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम फैला रही है जो कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
विस्तार
महानायक अभिताभ बच्चन एक बार सुर्खियों में छा गए हैं। व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया (कैट) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के खिलाफ उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है। कैट ने फ्लिपकार्ट के आगामी बिग बिलियन डे सेल को लेकर जारी विज्ञापन को भ्रामक बताया है, जिसमें बच्चन ने काम किया है।
विज्ञापन वापस लेने की मांग
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) में दर्ज शिकायत में कैट ने विज्ञापन को देश के छोटे व्यापारियों के खिलाफ बताया है और विज्ञापन को वापस लेने की मांग की है। संगठन ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गलत या भ्रामक विज्ञापन के लिए फ्लिपकार्ट पर अर्थदंड और बच्चन पर 10 लाख का जुर्माना लगाने की भी मांग की है। फ्लिपकार्ट ने इस मामले में जवाब के लिए भेजे गए मेल पर उत्तर नहीं दिया, जबकि बच्चन से संपर्क नहीं हो सका।
कीमतों को लेकर भ्रम फैला रहा है फ्लिपकार्ट
शिकायत में कहा गया है कि विज्ञापन में एक जगह बच्चन उपभोक्ताओं से कह रहे हैं कि बिग बिलियन डे सेल में मोबाइल पर जो डील ऑनलाइन मिल रही है, वह रिटेल स्टोर्स पर ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होगी। कैट का कहना है कि फ्लिपकार्ट बच्चन के जरिये मूल्यों को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम फैला रही है, जो कानून का उल्लंघन है।