फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Company CEO started crying during the layoff of employees, photo viral

Crying CEO: कर्मचारियों की छंटनी के दौरान रोने लगा कंपनी सीईओ, फोटो वायरल

Thu, 11 Aug 2022 11:47 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 11 Aug 2022 11:47 AM IST
सार

Crying CEO: अपनी सेल्फी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यह सबसे कमजोर चीज है जिसे वह कभी भी साझा नहीं करना चाहेंगे। मैंने लिंक्डइन पर पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी छंटनी देखी है।

विज्ञापन
Company CEO started crying during the layoff of employees, photo viral
क्राइंग सीईओ - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की आंखों में आंसू लिए तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक हाइपरसोशल नामक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ब्रैडेन वालेक की है। बताया जा रहा है कि वालेक ने रोते हुए अपनी यह सेल्फी कर्मचारियों की छंटनी के दौरान ली है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीईओ ने अपने लिंक्डइन पर यह तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनकी आंखों में आंसू दिख रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुनियाभर में एक नई बहस शुरू हुई है। 

विज्ञापन


अपनी सेल्फी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यह सबसे कमजोर चीज है जिसे वह कभी भी साझा नहीं करना चाहेंगे। मैंने लिंक्डइन पर पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी छंटनी देखी है। उनमें से ज्यादातर अर्थव्यवस्था के कारण हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरी गलती है कि मैंने फरवरी में अपनी मुख्य सेवाओं की बिक्री बंद करने और एक नई सेवा पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया और यह सबसे कठिन काम था।’

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि काश मैं किसी कंपनी का मालिक होता, जो केवल पैसे से संचालित होता था और इस बात की परवाह नहीं करता था कि उसने किसी को चोट पहुंचाई। मैं सिर्फ लोगों को यह कहना चाहता हूं कि हर सीईओ ठंडे दिल वाला नहीं होता है उसे परवाह नहीं है कि उसे कब लोगों को छंटनी करनी है। वह अपने सभी कर्मचारियों से प्यार करते हैं। यह बात कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। 


सोशल मीडिया पर वायरल ब्रेडेन वालेक की इस सेल्फी को लोग क्राइंग सेल्फी का नाम दे रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को कुछ लोग सराह रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed