फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Companies complaint to CCI iPhone maker Apple blocks rivals in India from accessing sensitive data

Apple: एपल ने संवेदनशील जानकारी तक पहुंच से भारत में प्रतिद्वंद्वियों को रोका, कंपनियों ने CCI से की शिकायत

Thu, 13 Mar 2025 06:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 06:55 AM IST
सार

पिछले वर्ष भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जांच में पाया कि एपल ने अपने आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप स्टोर्स के बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का फायदा उठाकर एप डेवलपर्स, यूजर्स और अन्य भुगतान प्रोसेसरों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Companies complaint to CCI iPhone maker Apple blocks rivals in India from accessing sensitive data
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईफोन निर्माता एपल ने भारत में अपने प्रतिद्वंद्वियों मैच और स्टार्टअप्स के एक समूह को अपनी व्यावसायिक रूप से संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने से रोक दिया है। पिछले वर्ष भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जांच में पाया कि एपल ने अपने आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप स्टोर्स के बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का फायदा उठाकर एप डेवलपर्स, यूजर्स और अन्य भुगतान प्रोसेसरों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


हालांकि, एपल ने किसी भी गलत काम से इन्कार किया है। उसका कहना है कि वह भारत में एक छोटी कंपनी है, जहां गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन का बोलबाला है। उधर, सीसीआई की जांच प्रक्रिया समाप्त हो गई है, लेकिन अभी निष्कर्षों की समीक्षा करनी है जिसके बाद अंतिम निर्णय आएगा। अगर यह साबित हो जाता है कि कंपनी गलत कार्य में शामिल है, तो एपल को जुर्माना भरने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। स्टार्टअप समूह अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) ने सीसीआई से कुछ गोपनीय जानकारी तक पहुंच की मंजूरी देने की अपील की थी, जिसमें डेवलपर भुगतान और कुल बिलिंग का विवरण शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed