फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   companies are hiring rapidly during the coronavirus crisis period

कोरोना वायरस संकट के समय में ये कंपनियां कर रही हैं हजारों पदों पर नियुक्ति

Mon, 11 May 2020 01:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 11 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
companies are hiring rapidly during the coronavirus crisis period
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 फीसदी पर पहुंच गई है। यह महामंदी के बाद अमेरिका में बेरोजगारी की दर का सबसे ऊंचा स्तर है। माह के दौरान अमेरिका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। यह एक माह में नौकरियों में कमी का नया रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि कोरोना वायरस ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितनी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कारोबार बंद होने से लगभग सभी उद्योगों में लोग बेरोजगार हुए है। इससे 11 साल पहले आई मंदी से उबरते हुए अमेरिका ने रोजगार वृद्धि के मोर्चे पर जो भी लाभ अर्जित किया था, वह उसने एक माह में गंवा दिया है। अमेरिका में रोजगार बाजार में काफी तेजी से गिरावट आई है। सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल में नौकरी गंवाने वाले ऐसे लोग जिन्होंने नई नौकरी की तलाश नहीं की है उन्हें बेरोजगारी के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हजारों नए कर्मचारियों को नियुक्त कर रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

पिज्जा हट
मार्च के अंत में पिच्चा हट ने 30,000 नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बताई थी। पिज्जा हट की पेरेंट कंपनी यम ने कहा था कि अप्रैल के अंत में कंपनी ने 10,000 से ज्यादा लोगों की नियुक्ति कर दी थी। कंपनी अब भी ड्राइवर, मैनेजर, कुक और अन्य पदों पर नियुक्ति कर रही है। कंपनी की वेबसाइट पर लोग आवेदन कर सकते हैं।

7-इलेवन
दुनिया की सबसे बड़ी कन्वीनियंस स्टोर चेन 7-इलेवन ने हाल ही में 20,000 के ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति की बात कही थी। अपनी वेबसाइट पर 7-इलेवन (SVNDY) ने कहा कि कुछ नई भर्तियां लगभग 400 शहरों में ग्राहकों के लिए भोजन, किराना, घरेलू और स्वास्थ्य उत्पादों के परिवहन के लिए अपने 7NOW एप डिलीवरी पदों को भरेगी।

पापा जॉन्स
पापा जॉन्स (पिज्जा) वेबसाइट ने 23 मार्च को 20,000 नए टीम मेंबर्स नियुक्त करने की बात कही थी। कंपनी शिफ्ट लीड और ड्राइवर जैसे पदों पर कर्मचारी खोज रही है। 

फेड एक्स
फेड एक्स (FDX) की वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका में 850 पद खाली पड़े हैं। लॉकडाउन में डिलीवरी की मांग बढ़ने से कंपनी नियुक्ति कर रही है। कंपनी ने शुक्रवार को एक एजेंसी को कहा था कि ज्यादातर पैकेज हैंडलर और डिलीवरी ड्राइवर के पद के लिए नियुक्ति हो रही है।

नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स ने वैश्विक स्तर पर 200 नए कर्मचारियों को नियुक्त करने की बात कही है, इनमें से 100 कर्मचारी दक्षिण कैलिफॉर्निया और सॉल्ट सिटी लेक में चाहिए। कंपनी को प्रोडक्शन, प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, टेक और मैनेजमेंट जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में कर्मचारियों की जरूरत है।

जनरल मोटर्स
जनरल मोटर्स (GM) ने एक मीडिया एजेंसी को बताया कि कोकोमो, इंडियाना में मेडिकल वेंटिलेटर बनाने के लिए अस्थायी कर्मचारियों को काम पर रख रही है। कंपनी को इसके लिए 1100 कर्मचारियों की जरूरत है। जीएम ने अप्रैल के अंत तक 600 वेंटिलेटर और अगस्त के अंत तक कुल 30,000 वेंटिलेटर बनाने पर सहमति व्यक्त की है।

फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट
फिडेलिटी ने शुक्रवार को बताया कि वह अपने राष्ट्रव्यापी कार्यबल में 2,000 पूर्णकालिक कर्मचारियों को जोड़ना चाहती है। एक प्रवक्ता ने कहा कि नई भूमिकाओं में वित्तीय सलाहकार, लाइसेंस प्राप्त प्रतिनिधि, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ग्राहक सेवा प्रतिनिधि शामिल हैं। कंपनी ने पहली बार 13 अप्रैल को अपने नवीनतम भर्ती प्रयासों की घोषणा की थी।

डॉलर ट्री
डॉलर ट्री (DLTR) कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह 25,000 से अधिक नए श्रमिकों को नियुक्त करना चाहती है। कंपनी को अपनी दुकानों पर पूर्ण और अंशकालिक भूमिकाओं के लिए कर्मचारियों की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed