फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Commercial LPG Price hike in delhi mumbai kolkata and chennai new price

Commercial LPG: वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रु की बढ़ोतरी, दो महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

Wed, 01 Nov 2023 09:57 AM IST
श्वेता महतो बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 01 Nov 2023 09:57 AM IST
सार

कीमत में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,731 से बढ़कर 1,833 रुपये हो गया है। हालांकि, खाना पकाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Commercial LPG Price hike in delhi mumbai kolkata and chennai new price
वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी तेल कंपनियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी की है। पिछले दो महीनों में दूसरी बार वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अक्तूबर में कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 209 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के एलपीजी सिंलेडरों की कीमत तब  1731.50 रुपये हो गई थी।
विज्ञापन


कीमत में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,731 से बढ़कर 1,833 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,785.50 रुपये, कोलकाता में 1,943 रुपये और चेन्नई में 1999.50 रुपये हो गई है। अक्तूबर में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत मुंबई में 1,684 रुपये, कोलकाता में 1,839.50 रुपये और चेन्नई में 1,898 रुपये थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, एक सितंबर को तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी। अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, पिछले दो महीनों में कंपनियों ने दो बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस दौरान खाना पकाने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत अब भी 903 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed