फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Coal India : will import after seven years, the central government took the decision after the opinion of the states

Coal India : सात साल बाद करेगी आयात, राज्यों की राय के बाद केंद्र सरकार ने लिया फैसला

Sun, 29 May 2022 05:58 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 29 May 2022 05:58 AM IST
सार

पत्र में कहा गया है कि कोल इंडिया के जरिये कोयला आयात का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि तकरीबन सभी राज्यों की राय थी कि अलग-अलग कोयला आयात के ठेके निकालने से असमंजस के हालात पैदा होंगे। इससे बेहतर है कि केंद्रीकृत रूप से कोयला आयात किया जाए।

विज्ञापन
Coal India : will import after seven years, the central government took the decision after the opinion of the states
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया देश में बिजली संकट और कोयले की कमी को देखते हुए सात साल बाद विदेश से आयात करने जा रही है। अप्रैल में कोयले की कमी के कारण हुए छह साल में सबसे गंभीर बिजली संकट को देखते हुए सरकार ने कोयले का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य सरकारों से आयात के लिए की गई प्रक्रिया स्थगित करने को कहा है। ऊर्जा मंत्रालय के 28 मई के एक पत्र में कहा गया है कि कोल इंडिया कोयला मंगा कर सरकार से सरकार (जी2जी) को होने वाली आपूर्ति के लिए घरेलू कोयले में उसे मिलाएगी। इसे सरकारी ताप संयंत्रों व स्वतंत्र बिजली उत्पादक को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए किया फैसला
पत्र में कहा गया है कि कोल इंडिया के जरिये कोयला आयात का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि तकरीबन सभी राज्यों की राय थी कि अलग-अलग कोयला आयात के ठेके निकालने से असमंजस के हालात पैदा होंगे। इससे बेहतर है कि केंद्रीकृत रूप से कोयला आयात किया जाए। देश में इस साल की तीसरी तिमाही में बिजली की मांग में तेजी आने के कारण कोयले की कमी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed