{"_id":"5842f90b4f1c1bd823de57a1","slug":"cng-png-to-cost-more-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी में लगी वाहनों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बीच जनता की जेब पर महंगाई का एक और बम फोड़ते हुए सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गयी है। जहां दिल्ली में सीएनजी 1.85 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है,वहीं नोएडा में 2.15 रुपए प्रति किलो।
विज्ञापन
बढ़ी हुई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जानकारी दी है कि सीएनजी-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी गैस की लागत के बढ़ने के कारण की गयी है। दाम बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में जहां सीएनजी 37.30 रुपए प्रति किलो मिलेगी,वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 42.75 प्रति किलो मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही नॉन पीक आवर्स में सीएनजी रीफिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईजीएल रात 12.30 से 5.30 के बीच 1.50 प्रति किलो का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा दिल्ली में पीएनजी 1.05 प्रति एससीएम की बढ़ोतरी के साथ 24.05 प्रति एससीएम की दर से मिलेगी। वहीं नोएडा,ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ये 25.56 प्रति एससीएम की दर से मिलेगी।
विज्ञापन