झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी-पीएनजी भी महंगी, दिल्ली-एनसीआर में इतने हुए दाम
पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी आग लग गई है। राजधानी में आज से सीएनजी 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी रुपये प्रति एससीएम होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने पहले ही आसमान छू लिया है। कोरोना काल में तेल की कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। अब राजधानी में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दामों में भी आग लग गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी और पीएनजी की कीमत में इजाफा कर दिया है। सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमत में दिल्ली में 1.25 रुपये प्रति एससीएम का इजाफा हुआ है।
इतनी हुई सीएनजी की कीमत
राजधानी में आज से सीएनजी 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 49.08 रुपये से बढ़ाकर 49.98 रुपये कर दी गई है।
इतनी हुई पीएनजी की कीमत
इसी तरह कंपनी ने भी आज से पीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट में इसकी जानकारी दी कि दिल्ली में, घरेलू उपयोग के लिए पीएनजी की कीमत अब 29.66 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) होगी, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 29.61 रुपये प्रति एससीएम होगी।
स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन को अपनाने पर विचार कर रहे लोग
मालूम हो कि कई यात्री पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन को अपनाने पर विचार कर रहे हैं। सीएनजी की कीमतों में आज की बढ़ोतरी के बावजूद, यह अभी भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ता है। आईजीएल ने ट्वीट में कहा कि, 'दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन के बाद अगर इससे तुलना करें तो सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले 68 फीसदी और डीजल की तुलना में पर 50 फीसदी की बचत कराएगी।'
आज के संशोधन के बाद अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी की नवीनतम कीमत-
सीएनजी
- दिल्ली- 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 49.98 रुपये प्रति किलोग्राम
- मुजफ्फरनगर और शामली- 57.25 रुपये प्रति किलोग्राम
- गुरुग्राम- 53.40 रुपये प्रति किलोग्राम
- रेवाड़ी- 54.10 रुपये प्रति किलोग्राम
- करनाल- 51.38 रुपये प्रति किलोग्राम
- कैथल- 51.38 रुपये प्रति किलोग्राम
- कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 60.50 रुपये प्रति किलोग्राम
पीएनजी
- दिल्ली- 29.66 रुपये प्रति एससीएम
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 29.61 रुपये प्रति एससीएम
- करनाल और रेवाड़ी- 28.46 रुपये प्रति एससीएम
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 32.67 रुपये प्रति एससीएम
पेट्रोल-डीजल के दामों में भी लगी आग
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत नौ पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक बढ़ी है। बता दें कि अब दिल्ली, कोलकाता, चेननई में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार हो गई है। मुंबई में कई दिनों पहले ही पेट्रोल शतक लगा चुका है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.59 रुपये व डीजल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर है।