फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CMIE Report Unemployment rate surges to 7.8 Percent in October against 6.43 percent in September

सीएमआईई का दावा: ग्रामीण रोजगार घटने से बेरोजगारी बढ़कर 7.8 फीसदी, सितंबर में चार साल के निचले स्तर पर थी दर

Fri, 04 Nov 2022 05:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Nov 2022 05:40 AM IST
सार

सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर सितंबर के 5.84 फीसदी से बढ़कर अक्तूबर में 8.04 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान शहरी बेरोजगारी में कमी आई है। अक्तूबर में शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 7.21 फीसदी रही, जो सितंबर में 7.7 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
CMIE Report Unemployment rate surges to 7.8 Percent in October against 6.43 percent in September
बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रामीण इलाकों में रोजगार घटने की वजह से अक्तूबर में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.77 फीसदी पहुंच गई। इसके अलावा, श्रम भागीदारी दर (एलपीआर) में मामूली गिरावट से भी बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में बेरोजगारी दर चार साल के निचले स्तर 6.43 फीसदी रही थी। 

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर सितंबर के 5.84 फीसदी से बढ़कर अक्तूबर में 8.04 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान शहरी बेरोजगारी में कमी आई है। अक्तूबर में शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 7.21 फीसदी रही, जो सितंबर में 7.7 फीसदी रही थी। वहीं, एलपीआर भी सितंबर के 39.3 फीसदी से कम होकर 39 फीसदी रह गई। एक साल पहले यह दर 37.3 फीसदी रही थी। सीएमआईई ने कहा कि एलपीआर में लगातार गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। इससे पता चलता है कि छोटी संख्या में ही कामकाजी उम्र की आबादी रोजगार के लिए तैयार है।
विज्ञापन


78 लाख रोजगार घटे बेरोजगार 56 लाख बढ़े 
सीएमआईई ने कहा, उच्च बेरोजगारी दर के साथ एलपीआर में गिरावट का मतलब है कि रोजगार घट रहा है। देश में अक्तूबर में रोजगार मिलने की दर कम होकर 36% रह गई। इस दौरान कर्मचारियों की संख्या 78 लाख घटकर 39.64 करोड़ रह गई। सितंबर में इनकी संख्या 40.42 करोड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बेरोजगारों की संख्या 56 लाख बढ़ गई। 22 लाख लोग श्रम बाजार से बाहर हो गए।  
  • इससे देश में श्रमबल की संख्या सितंबर के 43.2 करोड़ से घटकर 42.98 करोड़ रह गई। 


कृषि क्षेत्र में रोजगार चार साल में सबसे कम
आंकड़ों के मुताबिक, कृषि क्षेत्र में काम करने वालों की संख्या नवंबर, 2021 में 16.4 करोड़ थी। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आती गई और इस साल सितंबर में यह संख्या घटकर 13.4 करोड़ रह गई। हालांकि, सुधार के साथ अक्तूबर में कृषि क्षेत्र में रोजगार की संख्या बढ़कर 13.96 करोड़ पहुंच गई। इसके बावजूद पिछले चार साल में अक्तूबर में कृषि कामगारों की सबसे कम संख्या है। 

  • इस दौरान सेवा क्षेत्र में 79 लाख रोजगार घटे। इसमें ग्रामीण इलाकों की 46 लाख और शहरी क्षेत्र की 33 लाख हिस्सेदारी रही। 
  • औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों की संख्या में 53 लाख की कमी आई है। निर्माण उद्योग में 10 लाख की गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed