फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cmie report declining job opportunities in india 42 lakh jobs at risk

सीएमआईई की रिपोर्ट: देश में लगातार घट रहे रोजगार के अवसर, 42 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा

Thu, 03 Apr 2025 05:47 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Apr 2025 05:47 AM IST
सार

देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। मार्च 2025 में श्रम बाजार सिकुड़ा, जिससे 42 लाख नौकरियों पर संकट है। श्रम बल और रोजगार में लगातार गिरावट अर्थव्यवस्था में मंदी का संकेत दे रही। सीएमआईई की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन
cmie report declining job opportunities in india 42 lakh jobs at risk
बेरोजगार (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। आलम यह है कि मार्च, 2025 में भारतीय श्रम बाजार सिकुड़ गया, जिससे 42 लाख लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है। इनमें से कुछ लोगों की नौकरी चली गई है और कइयों ने रोजगार की तलाश बंद कर दी है।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में देश का श्रम बल 45.77 करोड़ से 42 लाख घटकर मार्च में 45.35 करोड़ रह गया। यह नवंबर, 2024 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। वहीं, रोजगार की संख्या भी फरवरी के 41.91 करोड़ से घटकर मार्च में 41.85 करोड़ रह गई। दिसंबर, 2024 के बाद से लगातार तीन महीनों तक रोजगार में गिरावट देखने को मिली है। श्रम बल और रोजगार में यह निरंतर गिरावट अर्थव्यवस्था में मंदी का संकेत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उत्कल दिवस: ओडिशा में शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, 3.52 करोड़ लोगों को होगा लाभ; सीएम माझी का बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च में बेरोजगारों की संख्या 3.86 करोड़ से घटकर 3.5 करोड़ रह गई। फरवरी की तुलना में मार्च में करीब 36 लाख कम लोग सक्रिय रूप से नौकरी तलाश कर रहे थे। ये 36 लाख लोग संभवतः रोजगार के अवसरों की कमी के चलते मार्च में श्रम बाजारों से बाहर निकल गए।

बेरोजगारी के साथ रोजगार भी घट रहा
रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य तौर पर हर महीने बेरोजगारों की संख्या में करीब 10 लाख की शुद्ध वृद्धि होती है। मार्च, 2021 से मार्च, 2025 के दौरान हर महीने औसत शुद्ध वृद्धि 9.90 लाख थी। बेरोजगारों की संख्या में कमी आने के कारण बेरोजगारी दर फरवरी के 8.4 फीसदी की तुलना में मार्च में घटकर 7.7 फीसदी रह गई।

बेरोजगारी दर में गिरावट का मतलब है कि आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। लेकिन, स्थिति एकदम उलट है, क्योंकि बेरोजगारी दर के साथ रोजगार के अवसर भी कम हो रहे हैं। दिसंबर, 2024 में कामकाजी आयु वर्ग की 38 फीसदी से अधिक आबादी के पास रोजगार था, जबकि मार्च, 2025 में ऐसे लोगों की संख्या घटकर 37.7 फीसदी रह गई।


ये भी पढ़ें: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, क्या बोले विभिन्न दलों के नेता

ऑफिस कर्मचारियों की नियुक्ति 1.4 फीसदी घटी
ऑफिस में काम करने वालों की भर्ती के रुझान में मार्च, 2024 की तुलना में इस साल मार्च में 1.4 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। इसका कारण खुदरा, तेल-गैस और शिक्षा क्षेत्रों में भर्ती में गिरावट है। नौकरी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, होली और ईद की छुट्टियों के बावजूद व्हाइट कॉलर रोजगार बाजार मार्च में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग स्थिर रहा। खुदरा (13 फीसदी), तेल-गैस (10 फीसदी) और शिक्षा (14 फीसदी) में भर्तियां कम रहीं। आईटी क्षेत्र में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई।

जेम के जरिये 10 लाख भर्ती
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) ने 2024-25 में सरकारी संगठनों के जरिये 10 लाख से अधिक भर्तियों की सुविधा प्रदान की। इस प्लेटफॉर्म पर 33,000 से अधिक सेवा प्रदाता खरीदारों को न्यूनतम मजदूरी और निश्चित पारिश्रमिक सहित विविध मानदंडों के आधार पर लोगों को नियुक्त करने में सक्षम बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed