फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CMIE Data Unemployment increased in cities, decreased in villages

Unemployment: शहरों में बढ़ी बेरोजगारी, गांवों में घटी, सीएमआईई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 02 Dec 2022 05:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Dec 2022 05:47 AM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, शहरों में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर 8.96 फीसदी पर पहुंच गई। अक्तूबर में यह 7.21 फीसदी रही थी। ग्रामीण बेरोजगारी अक्तूबर के 8.04 फीसदी से घटकर 7.55 फीसदी रह गई।

विज्ञापन
CMIE Data Unemployment increased in cities, decreased in villages
बेरोजगारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 8 फीसदी पर पहुंच गई। अक्तूबर में यह 7.77 फीसदी रही थी। इस दौरान शहरी इलाकों में बेरोजगारी बढ़ी है, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी में मासिक आधार पर गिरावट आई है।

विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक, शहरों में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर 8.96 फीसदी पर पहुंच गई। अक्तूबर में यह 7.21 फीसदी रही थी। ग्रामीण बेरोजगारी अक्तूबर के 8.04 फीसदी से घटकर 7.55 फीसदी रह गई। राज्यों के लिहाज से देखें तो उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी, पंजाब में 7.8 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 8.1 फीसदी और दिल्ली में 12.7 फीसदी रही।
विज्ञापन


सीएमआईई ने कहा कि इससे पहले सितंबर और अक्तूबर के दौरान देश में बेरोजगारी दर में गिरावट आई थी। इसकी प्रमुख वजह यह थी कि त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए कंपनियों ने भारी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की थी। खासकर, लॉजिस्टिक, कूरियर और अन्य क्षेत्रों में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सर्वाधिक
राज्य दर
हरियाणा 30.6%
राजस्थान 24.5%
जम्मू-कश्मीर  23.9%
बिहार  17.3%


इनमें सबसे कम
राज्य दर
छत्तीसगढ़  0.1 %
उत्तराखंड  1.2 %
ओडिशा   1.6 %
कर्नाटक 1.8 %

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed