फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Civil Aviation Ministry Grants use of Drone To 10 Organizations for different purposes

नागरिक उड्डयन मंत्रालय: 10 संगठनों को मिली ड्रोन के इस्तेमाल के लिए मंजूरी, यहां होगा उपयोग

Wed, 18 Aug 2021 03:11 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 18 Aug 2021 03:11 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय इस्पात प्राधिकरण सहित 10 संगठनों को अलग-अलग उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Civil Aviation Ministry Grants use of Drone To 10 Organizations for different purposes
ड्रोन - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विभिन्न उद्देश्यों के लिए 10 संगठनों को ड्रोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। इस संदर्भ में मंत्रालय ने बयान में कहा कि उसने इन सभी संगठनों को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से सशर्त छूट दी है। मालूम हो कि यह मंजूरी की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक वैध होगी। ये छूट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी एसओपी के नियमों और शर्तों के अधीन होगी। कुछ संगठनों को फसलों पर छिड़काव में ड्रोन के इस्तेमाल की इजाजत मिली है। वहीं आदिवासी इलाकों में हेल्थकेयर उत्पाद ड्रोन से पहुंचाने की भी इजाजत दी गई है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं निम्नलिखित संगठनों को किस उद्देश्य से यह मंजूरी दी गई है-

  • कर्नाटक सरकार- बंगलूरू में शहरी संपत्ति के स्वामित्व के रिकॉर्ड का सृजन करने के लिए ड्रोन आधारित हवाई सर्वे
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुंबई- महाराष्ट्र के पालघर जिले में जावहर के जनजातीय क्षेत्रों में अनिवार्य स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं को प्रदान करने के लिए प्रयोगात्मक बीवीएलओएस ड्रोन उड़ानों के संचालन के लिए
  • विज्ञापन
  • गैंगटॉक स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट- स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए ड्रोन आधारित हवाई सर्वे
  • भारतीय इस्पात प्राधिकरण, इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर, पश्चिम बंगाल- संयंत्र की परिधि निगरानी करने के लिए
  • एशिया प्रशांत उड़ान प्रशिक्षण अकादमी, हैदराबाद, तेलंगाना- ड्रोन का उपयोग करके दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण संचालित करने के लिए
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ब्लू रे एविएशन, गुजरात- ड्रोन का उपयोग करके दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण संचालित करने के लिए
  • ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, चेन्नई- फसल स्वास्थ्य का आकलन करने और फसल की बीमारी को रोकने के लिए ड्रोन आधारित हवाई छिड़काव करने के लिए
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र- तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य में क्रमशः धान और लाल मिर्च की फसल पर ड्रोन आधारित कृषि परीक्षण और सटीक छिड़काव करने के लिए
  • बेयर क्रॉप साइंस, मुंबई, महाराष्ट्र- ड्रोन आधारित कृषि अनुसंधान गतिविधियों और कृषि छिड़काव के संचालन के लिए
  • भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे- आईआईटीएम भोपाल, एनडीए, पुणे, कराड हवाई अड्डा, उस्मानाबाद हवाई अड्डा और मोहम्मद एयरफील्ड, फर्रुखाबाद पर वायुमंडलीय अनुसंधान के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed