फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Citigroup planning to lay off 20000 employees in next two years Business News in Hindi

Citigroup Lay Off: सिटी ग्रुप करेगा 20000 कर्मचारियों की छंटनी, 1.8 अरब डॉलर के नुकसान के बाद लिया फैसला

Sat, 13 Jan 2024 06:16 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, बेंगलुरु
एजेंसी, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 13 Jan 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Citigroup planning to lay off 20000 employees in next two years Business News in Hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

सिटी समूह अगले दो वर्षों में 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगा। यह फैसला बैंक ने चौथी तिमाही में 1.8 अरब डॉलर के नुकसान की रिपोर्ट के बाद लिया है। मुख्य वित्तीय अधिकारी मार्क मेसन ने कहा कि कंपनी के वर्तमान में दुनियाभर में 2,39,000 कर्मचारी हैं। मेसन ने कहा, कंपनी का लक्ष्य कर्मचारियों की संख्या 1,80,000 तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी के लिए इस तरह की कटौती से गुजरना मनोबल के लिए कठिन होता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कटौती से राजस्व वृद्धि में बाधा नहीं आएगी।

विज्ञापन


आरबीआई ने तीन बैंकों पर लगाया 2.49 करोड़ जुर्माना
आरबीआई ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन पर धनलक्ष्मी और पंजाब एंड सिंध समेत तीन बैंकों पर 2.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को कहा, ‘कर्ज और अग्रिम-वैधानिक व अन्य प्रतिबंध’, केवाईसी और जमा पर ब्याज दर से जुड़े मानदंडों के कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए धनलक्ष्मी बैंक पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नियम विरुद्ध जाकर एक कंपनी को कर्ज देने के मामले में पंजाब एंड सिंध बैंक पर एक करोड़ का जुर्माना लगा है। वहीं, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 29.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन


फ्रीज 5,551 करोड़ के खिलाफ शाओमी ने दायर की अपील
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शाओमी की यािचका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी वराले और न्यायमूर्ति एमजीएस कमल की पीठ ने सुनवाई 20 जनवरी तक स्थगित करने से पहले कंपनी के वकील की ओर से दी गई दलीलें सुनीं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कंपनी के फ्रीज किए गए 5,551.27 करोड़ रुपये के खिलाफ शाओमी ने याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्रो का मुनाफा घटा एचसीएल टेक में तेजी
विप्रो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 11.7 फीसदी घटकर 2,694.2 करोड़ रह गया। समेकित राजस्व 4.4 फीसदी कम होकर 22,205.1 करोड़ रह गया। विप्रो के बोर्ड ने प्रति शेयर एक रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणी की है। हालांकि, एचसीएल टेक का समेकित शुद्ध लाभ 6.2 फीसदी बढ़कर 4,350 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह किसी भी तिमाही में कंपनी का अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है।

विदेशी मुद्रा भंडार 22 माह के शीर्ष से फिसला
देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 22 महीने के उच्च स्तर से नीचे आ गया। लगातार चार हफ्ते तक बढ़ने के बाद यह भंडार 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के मुताबिक, 5 जनवरी वाले हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.96 अरब डॉलर घटकर 546.65 अरब डॉलर रह गई। देश का स्वर्ण भंडार भी 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर रह गया।

औद्योगिक उत्पादन घटकर आठ महीने के निचले स्तर
विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर, 2023 में घटकर आठ महीने के निचले स्तर 2.4 फीसदी पर आ गया। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर मार्च, 2023 में सबसे कम 1.9 फीसदी रही थी। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापी गई औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि नवंबर, 2022 में 7.6 फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर नवंबर, 2023 में घटकर 1.2 फीसदी रह गई। नवंबर, 2022 में यह 6.7 फीसदी थी। ऊर्जा उत्पादन की वृद्धि दर भी 12.7 फीसदी से कम होकर 5.8 फीसदी रह गई। खनन, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इन्फ्रा व निर्माण की वृद्धि दर भी सालाना आधार पर घटी है।


डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत हुआ रुपया 
रुपये में लगातार आठ कारोबारी सत्र में तेजी जारी है। शुक्रवार को यह डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 82.95 पर बंद हुआ। घरेलू बाजारों में तेजी से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 पर खुला। दिन में 82.86 से 83.10 के दायरे में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed