फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   citibank to give medical insurance cover to its live-in and lgbt employees in india

सिटीबैंक देगा समलैंगिक, लिव-इन कर्मियों को सामूहिक स्वास्थ्य बीमा कवर

Tue, 16 Jul 2019 12:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 16 Jul 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
citibank to give medical insurance cover to its live-in and lgbt employees in india

न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी बैंक सिटीबैंक इनकॉर्प भारत में काम करने वाले अपने तमाम समलैंगिक और लिव-इन कर्मियों को भी सामूहिक बीमा कवर का लाभ देगा। भारत में ऐसा करने वाला यह पहला बैंक होगा, जो अपने सभी तरह के कर्मियों को सामूहिक बीमा कवर का लाभ देगा। 

विज्ञापन

यह होंगे बीमा कवर में शामिल

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस बीमा कवर में जो समलैंगिंक शामिल होंगे उनमें लिव-इन के अलावा लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर शामिल होंगे। सिटी बैंक की एक अधिकारी ने कहा कि इस बीमा कवर का लाभ ऐसे कर्मचारियों के बच्चों और माता-पिता और उनके पार्टनर को भी मिलेगा। 

विज्ञापन

सिटीबैंक के देश में 17 हजार कर्मचारी

फिलहाल देश में सिटीबैंक के 17 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। बैंक के इस कदम से कई कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे पहले देश में गोदरेज समूह, एक्सेंचर और आईबीएम ने भी इस तरह की सुविधा ऐसे कर्मचारियों को देने का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कंपनियां नहीं देती हैं सुविधा

हालांकि देश में कई ऐसी बीमा कंपनियां हैं, जो कि लिव-इन में रहने वाले कर्मचारियों को बीमा सुविधा का लाभ नहीं देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे पार्टनर के बारे में कंपनियों को कई बार सही स्थिति पता नहीं चलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed