फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Christine Lagarde resigns as head of International Monetory Fund

IMF के प्रबंध निदेशक पद से क्रिस्टीन लेगार्ड ने दिया इस्तीफा

Wed, 17 Jul 2019 11:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 17 Jul 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Christine Lagarde resigns as head of International Monetory Fund

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को लेगार्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका इस्तीफा 12 सितंबर से प्रभाव में आएगा। बता दें कि लेगार्ड के इस्तीफे को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है। जुलाई 2011 में लेगार्ड आईएमएफ की प्रमुख बनीं थीं। 

विज्ञापन

डेविड लिप्टन लेंगे लेगार्ड की जगह

लेगार्ड की जगह डेविड लिप्टन लेंगे। आईएमएफ ने अमेरिकी अर्थशास्त्री डेविड लिप्टन को अपना अंतरिम प्रमुख चुना है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक में लेगार्ड मारियो द्रागी की जगह लेंगी, जिनकी सेवाएं 31 अक्टूबर को समाप्त हो रही हैं।

विज्ञापन

क्रिस्टीन लेगार्ड ने दिया बयान

इस संदर्भ में लेगार्ड  ने एक बयान में कहा कि, 'मैंने कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात की और पद से इस्तीफा दे दिया है। यह 12 सितंबर 2019 से प्रभाव में आएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

IMF ने स्वीकार किया लेगार्ड का इस्तीफा 

वहीं आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने कहा कि उसने लेगार्ड का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और संस्थान के लिए उन्होंने जो भी किया, उसके लिए उनकी सराहना की है। इस दौरान डेविड लिप्टन आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed