फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China-US tussle continues as Beijing raises its retaliatory tariff on America to 84%

US-China Row: 104% ट्रंप टैरिफ के जवाब में चीन का बड़ा फैसला, अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 84% किया

Wed, 09 Apr 2025 05:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 09 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

US-China Row: चीन ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में उसके उत्पादों पर 34% टैरिफ लगाने का एलान किया था। उसके बाद, ट्रंप ने चीन पर 104% आयात शुल्क लगाने का फरमान जारी कर दिया। अब इसी के जवाब में बीजिंग ने कार्रवाई की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
China-US tussle continues as Beijing raises its retaliatory tariff on America to 84%
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन और ट्रंप के बीच चल रही तनातनी बुधवार को तब और बढ़ गई जब बीजिंग ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 84% कर दिया है। इससे पहले, चीन ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में उसके उत्पादों पर 34% टैरिफ लगाने का एलान किया था। उसके बाद, ट्रंप ने चीन पर 104% आयात शुल्क लगाने का फरमान जारी कर दिया। अब इसी के जवाब में बीजिंग ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 
चीनी की ओर से ताजा टैरिफ के एलान के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर सूचकांक के वायदा भाव में गिरावट दिखी। अमेरिकी समयानुसार सुबह सात बजकर 08 मिनट पर डॉव ई-मिनिस 709 अंक या 1.87% नीचे आ गया। , एसएंडपी 500 ई-मिनिस में 86.5 अंक या 1.72% की गिरावट दिखी। वहीं, नैस्डैक 100 ई-मिनिस 250.75 अंक या 1.45% नीचे आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sanjay Malhotra: मैं संजय हूं, लेकिन महाभारत का संजय नहीं... एमपीसी की बैठक के बाद ऐसा क्यों बोले RBI गवर्नर?

विज्ञापन
विज्ञापन

टैरिफ पर अमेरिका के फैसले से वैश्विक व्यापार में और अस्थिरता आने का खतरा

चीन ने बुधवार को विश्व व्यापार संगठन से कहा कि बीजिंग पर पारस्परिक शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले से वैश्विक व्यापार में और अस्थिरता आने का खतरा है। चीन ने विश्व व्यापार संगठन को दिए गए एक बयान में कहा, "स्थिति ख़तरनाक रूप से बढ़ गई है। ... प्रभावित सदस्यों में से एक के रूप में, चीन इस लापरवाह कदम पर गंभीर चिंता और दृढ़ विरोध व्यक्त करता है।"



पारस्परिक शुल्क व्यापारिक असंतुलन का समाधान नहीं: चीन

वस्तुओं के व्यापार से जुड़ी एक बैठक के दौरान विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों को दिए गए एक बयान ड्रैगन ने कहा, "चीन व्यापार युद्धों का विरोध करता है, वह अपने वैध हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा।" चीन ने बुधवार को अमेरिका पर डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा कि यह बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को कमजोर कर रहा है। चीन ने डब्ल्यूटीओ के सचिवालय को वैश्विक व्यापार पर जवाबी टैरिफ के प्रभाव का अध्ययन करने और सदस्यों को अपने निष्कर्षों की रिपोर्ट देने के लिए कहा। डब्ल्यूटीओ को दिए गए चीन के बयान में कहा गया, "पारस्परिक शुल्क व्यापार असंतुलन का समाधान नहीं है- और कभी नहीं होगा। इसके बजाय, वे उल्टा असर डालेंगे, जिससे अमेरिका को ही नुकसान होगा।"
 
ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: टैरिफ के कारण बाजार में असमंजस बरकरार; सेंसेक्स 380 अंक गिरा, निफ्टी 22400 के नीचे बंद

ट्रम्प के व्यापक शुल्कों ने दशकों से चली आ रही वैश्विक व्यापार व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है, मंदी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले से प्रमुख कंपनियों के बाजार मूल्य से खरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि, ट्रंप ने बाजार में आई इस गिरावट को नजरअंदाज कर दिया है और निवेशकों को इस बारे में मिश्रित संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed