फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China takes a major step ahead of the Trump-Xi meeting; imposes stricter rules on rare earth exports

Rare Earth Mineral: ट्रंप-शी बैठक से पहले चीन का बड़ा कदम; रेयर अर्थ के निर्यात को लेकर लागू किए सख्त नियम

Thu, 09 Oct 2025 01:18 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 01:18 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच इस महीने के अंत में होने वाली बैठक से पहले चीन ने बड़ा कदम उठाया गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के अनुसार, अब विदेशी कंपनियों को ऐसे किसी भी उत्पाद का निर्यात करने से पहले विशेष मंजूरी लेनी होगी, जिसमें चीन से प्राप्त रेयर अर्थ तत्वों की थोड़ी भी मात्रा शामिल हो।

विज्ञापन
China takes a major step ahead of the Trump-Xi meeting; imposes stricter rules on rare earth exports
अमेरिका-चीन तनाव - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने रेयर अर्थ (दुर्लभ खनिज) और उनसे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की। इससे इन महत्वपूर्ण तत्वों पर नियंत्रण और सख्त हो गया है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच इस महीने के अंत में होने वाली बैठक से पहले उठाया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ भारत के लिए अवसर: 'सेवा आधारित मॉडल से स्वदेशी उत्पादों की ओर बढ़ने का समय', बोले डॉ. हिरानंदानी

विज्ञापन

निर्यात करने से पहले लेनी होगी विशेष मंजूरी

चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के अनुसार, अब विदेशी कंपनियों को ऐसे किसी भी उत्पाद का निर्यात करने से पहले विशेष मंजूरी लेनी होगी, जिसमें चीन से प्राप्त रेयर अर्थ तत्वों की थोड़ी भी मात्रा शामिल हो। इसमें कहा गया है कि चीन रेयर अर्थ खनन, प्रगलन, पुनर्चक्रण और चुंबक-निर्माण से संबंधित प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर भी अनुमित संबंधी नियम लागू करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेयर अर्थ खनन में चीन का योगदान

दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत रेयर अर्थ खनन में चीन का योगदान है। वैश्विक रेयर अर्थ प्रसंस्करण का लगभग 90% भी चीन के नियंत्रण में है। ऐसी सामग्रियों तक पहुंच वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार वार्ता में विवाद का एक प्रमुख मुद्दा है।

ट्रंप और चीन के बीच का व्यापारिक विवाद

ट्रम्प ने चीन से आयातित कई उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया है, वहीं बीजिंग ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खनिजों पर नियंत्रण दोगुना कर दिया है। इससे अमेरिका और अन्य स्थानों पर निर्माताओं के लिए संभावित कमी की चिंता बढ़ गई है।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चीन विदेशों में नई नीतियों को किस प्रकार लागू करने की योजना बना रहा है। महत्वपूर्ण खनिजों का उपयोग जेट इंजन, रडार प्रणाली और ऑटोमोटिव से लेकर लैपटॉप और फोन सहित उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स तक, उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला में किया जाता है।

नए प्रतिबंद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि नए प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा को बेहतर ढंग से सुरक्षित रखने और सैन्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उपयोग को रोकने के लिए हैं, जो चीन या उसकी संबंधित प्रौद्योगिकियों से संसाधित या प्राप्त रेयर अर्थ से उत्पन्न होते हैं।

इसमें कहा गया है कि कुछ अज्ञात विदेशी निकायों और व्यक्तियों ने सैन्य या अन्य संवेदनशील उपयोगों के लिए चीन से रेयर अर्थ तत्वों और प्रौद्योगिकियों को विदेशों में स्थानांतरित किया है, जिससे इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा को काफी नुकसान पहुंचा है।

चीन ने लगाया गंभीर आरोप

चीन ने कहा है कि कुछ विदेशी संस्थाओं और व्यक्तियों ने रेयर अर्थ तत्वों और संबंधित तकनीकों को चीन से बाहर स्थानांतरित कर उनका इस्तेमाल सैन्य या अन्य संवेदनशील उद्देश्यों के लिए किया, जिससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप और जिनपिंग की बैठक

ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अक्तूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के इतर प्रस्तावित बैठक से कुछ सप्ताह पहले ही चीन ने रेयर अर्थ तत्वों पर नए निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की है।



एशिया ग्रुप के पार्टनर जॉर्ज चेन ने कहा कि रेयर अर्थ तत्व वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच बातचीत का एक अहम हिस्सा बने रहेंगे। दोनों पक्ष स्थिरता चाहते हैं, लेकिन ट्रंप और शी के बीच अगले साल संभावित समझौते से पहले कई तरह की बयानबाजी और रणनीतिक शोर जारी रहेगा। ये सब बातचीत की रणनीतियां हैं।

अप्रैल में चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन सहित कई व्यापारिक साझेदारों पर ऊंचे टैरिफ लगाने की घोषणा के तुरंत बाद सात रेयर अर्थ तत्वों पर निर्यात प्रतिबंध लगाए थे। हालांकि आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन जून में चीन ने कुछ निर्यात परमिट को मंजूरी दी थी और यह भी कहा था कि वह मंजूरी प्रक्रियाओं को तेज कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed