फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China Economy Grew After The Lockdown Was Lifted in the country during coronavirus pandemic

कोरोना की मार झेल रहा विश्व, लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार

Thu, 16 Jul 2020 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Jul 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
China Economy Grew After The Lockdown Was Lifted in the country during coronavirus pandemic
चीनी अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

चीन में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन को हटाने और काराखानों और दुकानों को फिर से खोलने के बाद अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है। चीन की अर्थव्यवस्था 3.2 फीसदी की दर से बढ़ी है। चीन ने गुरुवार को इसके आंकड़ों जारी किए, जिसके अनुसार आर्थिक वृद्धि में सुधार हुआ है, जबकि इससे पिछली तिमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6.8 फीसदी की दर से घटी थी। 

विज्ञापन


सबसे पहले चीन में बंद हुई थी अर्थव्यवस्था 
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत दिसंबर माह में चीन से ही हुई थी। इसलिए चीन में सबसे पहले अर्थव्यवस्था को बंद किया गया था। इसके बाद मार्च में चीन की अर्थव्यवस्था फिर से खुलने लगी थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण और कुछ दूसरे उद्योगों में कामकाज लगभग सामान्य स्थिति में वापस आ गया है, लेकिन बेरोजगारी की आशंका के चलते उपभोक्ता खर्च कमजोर है। चीन में सिनेमा और कुछ अन्य व्यवसाय अभी भी बंद हैं और यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जानें क्या है बिटकॉइन, जिसकी मांग कर रहा था दिग्गजों का ट्विटर अकाउंट हैक करने वाला
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच घटा द्विपक्षीय व्यापार
भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीन के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। पूरे देश में चीनी कंपनियों और चीनी प्रोडक्ट का लगातार बहिष्कार हो रहा है। भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019-20 में घटकर 81.87 अरब डॉलर रह गया, जो 2018-19 में 87.08 अरब डॉलर था। दोनों देशों के बीच व्यापार अंतर भी 53.57 अरब डॉलर से घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के मुताबिक, चीन 2013-14 से 2017-18 तक भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। चीन से पहले, यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed