फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China economy facing problems due to trade war with America

व्यापार युद्ध से लड़खड़ा सकती है चीन की अर्थव्यवस्था, ऐसे प्रभावित हो रहा है देश

Thu, 25 Jul 2019 01:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 25 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
China economy facing problems due to trade war with America

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध का काफी असर पड़ा है। इससे ना सिर्फ चीन की जीडीपी, बल्कि कई कंपनियां भी प्रभावित हुई हैं। निक्केई एशियन रिव्यू के अनुसार, कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने अपना उत्पादन चीन से बाहर ले जाने पर विचार कर रही हैं। 

विज्ञापन

चीन में अमेरिकी वस्तुओं के उत्पादन में हो सकती है कमी

इन कंपनियों में दुनिया की सबसे बड़ी टॉय मेकर हेसब्रो इंक भी शामिल है। हेसब्रो चीन की जगह भारत और वियतनाम में मैन्युफैक्चरिंग करना चाहती है। बता दें कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा खिलौना बाजार है। ऐसे में अगर हेसब्रो चीन में उत्पादन बंद कर देती है, तो इससे चीन को झटका लगेगा। खास बात यह है कि हेसब्रो के पास फ्रोजन और एवेंजर्स जैसे लोकप्रिय खिलौनों की फ्रेंचाइजी भी है। हेसब्रो के सीईओ ब्रायन गोल्डनर ने दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों के एलान के मौके पर यह जानकारी दी। चीन में अमेरिकी वस्तुओं का उत्पादन 2020 के अंत तक घटकर 50 फीसदी रह सकता है। 

विज्ञापन


यह कंपनियां दक्षिण-पूर्व एशिया में नई सप्लाई चेन स्थापित करना चाहती हैं। एचपी और डेल अपने नोटबुक का 30 फीसदी उत्पादन चीन से दक्षिण-पूर्व एशिया में शिफ्ट कर सकती हैं। इसके साथ ही एपल भी चीन से अपनी 15-30 फीसदी उत्पादन क्षमता को भारत शिफ्ट करना चाहती है। निन्तेंदो भी अपने वीडियो गेम कंसोल के उत्पादन का एक हिस्सा चीन से वियतनाम शिफ्ट करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 वर्ष में चीनी अर्थव्यवस्था सबसे नीचे

अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के चलते चीनी अर्थव्यवस्था पिछले तीन दशकों के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। चीन की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार इस साल की दूसरी तिमाही में 6.2 फीसदी पर रही। जीडीपी की यह वृद्धि दर दूसरी तिमाही में पिछले 27 साल में सबसे कम है। इन आर्थिक हालातों से चीन में काफी चिंता पैदा हो गई है क्योंकि देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार 2009 में वैश्विक आर्थिक संकट के समय भी 6.4 फीसदी से नीचे नहीं आई थी।

1.3 फीसदी घटा चीन का निर्यात

व्यापार युद्ध के चलते जीडीपी के अतिरिक्त चीन का निर्यात भी घटा है। इसमें 1.3 फीसदी की कमी आई है। आयात की बात करें, तो इसमें उम्मीद से अधिक 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चीन कई कदम उठा रही है। चीन बेल्ट एंड रोड जैसी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। हालांकि इसे पूरा करने में समय लगेगा। 

जीडीपी के 303 फीसदी तक पहुंचा चीन का कर्ज

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस के अनुसार, साल 2019 की पहली तिमाही में चीन का कुल कर्ज बढ़कर देश के जीडीपी के 303 फीसदी तक पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2018 की शुरुआत में यह 297 फीसदी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed