{"_id":"5e81de958ebc3e6fd43b568c","slug":"china-cuts-reverse-repo-rate-to-save-economy-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर, चीन ने घटाई रिवर्स रेपो दर, ज्यादा कर्ज देने के लिए प्रेरित होंगे बैंक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना का असर, चीन ने घटाई रिवर्स रेपो दर, ज्यादा कर्ज देने के लिए प्रेरित होंगे बैंक
Mon, 30 Mar 2020 05:27 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी से पिछले दो महीनों से चीन ठहर सा गया है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए और जनता को राहत देने के लिए चीन की सरकार ने सोमवार को रिवर्स रेपो रेट (आरआरआर) में 0.20 फीसदी की कटौती की। इस कदम से बैंक अपना पैसा पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (चीन का केंद्रीय बैंक) के पास अतिरिक्त धन रखने के बजाय बाजार में उधार देने को प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विनिर्माण क्षेत्र में शुरू हुआ उत्पादन
मालूम हो कि चीन सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए अपने विनिर्माण क्षेत्र को पूरी क्षमता के साथ चालू करने की तैयारी की है। इस संदर्भ में चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से चीन में बंद के बाद अब विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन फिर शुरू हो गया है। देश की 98.6 फीसदी प्रमुख औद्योगिक कंपनियों ने फिर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बहाल हो रही है सामान्य स्थिति
एमआईआईटी के उपाध्यक्ष Xin Guobin ने कहा कि करीब 28.4 लाख डॉलर से अधिक वार्षिय आय वाली औद्योगिक कंपनियों में लगभग 89.9 फीसदी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस का केंद्र रहे हुबेई प्रांत में सामान्य स्थिति बहाल हो रही है और 95 फीसदी औद्योगिक कंपनियों में फिर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
आगे शिन्हुआ ने कहा कि विटामिन, एंटीबायोटिक, एंटीपीयरेटिक और एनाल्जेसिक अवयवों का उत्पादन करने वाली बड़ी दवा कंपनियों का उत्पादन और संचालन सामान्य हो गया है। इस बीच, 76 फीसदी छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों ने देशव्यापी काम करना शुरू कर दिया है।
सात दिन के लिए रिवर्स रेपो दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर
पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने कहा कि उसने 50 अरब युआन के रिवर्स रपो के अभियान की शुरुआत की और सात दिन के रिवर्स पुनर्खरीद दर को 2.40 फीसदी से घटाकर 2.20 फीसदी कर दिया। इसपर कैपिटल इकोनॉमिक्स में चीन मामलों के वरिष्ठ अर्थशास्त्री जूलियन इवांस-प्रिचार्ड ने कहा कि, "यह 2015 के बाद से सबसे बड़ी कटौती है और सात दिन के लिए रिवर्स रेपो दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर है।"
वैश्विक महामारी से दुनिया में कोहराम
मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं इससे अब तक 33 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में एक दिन में 518 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में मृतकों की संख्या 2400 और इटली में 10,700 से अधिक हो चुकी है। इसी बीच ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में दो हफ्तों में मृत्यु दर सर्वाधिक हो सकती है।