{"_id":"60f63c3fbc66d526df0131bc","slug":"chief-economic-advisor-says-the-growth-rate-will-be-11-percent-in-2021-and-2022-according-to-the-economic-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईए: केवी सुब्रमण्यम ने कहा- 2021-22 में आर्थिक समीक्षा के अनुरूप 11 फीसदी रहेगी वृद्धि दर ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सीईए: केवी सुब्रमण्यम ने कहा- 2021-22 में आर्थिक समीक्षा के अनुरूप 11 फीसदी रहेगी वृद्धि दर
Tue, 20 Jul 2021 08:30 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:30 AM IST
सार
- केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि इस साल हम ऊंची वृद्धि दर हासिल करेंगे। 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 से 7 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसे विभिन्न संरचनात्मक सुधारों मसलन श्रम और कृषि कानूनों से समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ के कार्यक्रम में मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमण्यम ने सोमवार को कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बावजूद 2021-22 में वृद्धि दर आर्थिक समीक्षा के अनुमान के अनुरूप 11 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन
संघ के कार्यक्रम में केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि इस साल हम ऊंची वृद्धि दर हासिल करेंगे। 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 से 7 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसे विभिन्न संरचनात्मक सुधारों मसलन श्रम और कृषि कानूनों से समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
मजबूती की राह पर अर्थव्यवस्था : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उद्योग संगठन सीआईआई के कार्यक्रम में कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूती की राह पर लौट रही है। मुझे उम्मीद है कि बुरा समय बीत चुका है। आपको कई आर्थिक संकेतकों और रिपोर्ट से पता चला होगा कि हम आर्थिक मोर्चे पर सुधार की ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन