फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chief economic adviser kv subramanian says overall impact of 2nd pandemic wave on economy not likely to be large

मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले: कोरोना की दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर नहीं

Mon, 31 May 2021 09:41 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 09:41 PM IST
सार

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि महामारी की आगे की राह अब भी अनिश्चित है जिसे देखते हुए देश के आर्थिक विकास दर की सटीक संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर पूर्ण रूप में बहुत बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है।
 

विज्ञापन
Chief economic adviser kv subramanian says overall impact of 2nd pandemic wave on economy not likely to be large
मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रह्मण्यम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है लेकिन उन्होंने महामारी की आगे की राह को लेकर बनी हुई अनिश्चितता के बारे में आगाह किया।

विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कहा कि महामारी की वजह से पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि क्या मौजूदा वित्तीय वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर दोहरे अंकों में (दस या दस फीसदी से ऊंची) होगी। इस साल जनवरी में जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में मार्च 2022 में समाप्त होने वाले मौजूदा वित्तीय वर्ष में 11 फीसदी की आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन


सुब्रह्मण्यम ने कहा कि महामारी की आगे की राह अब भी अनिश्चित है जिसे देखते हुए देश के आर्थिक विकास दर की सटीक संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि दूसरी लहर का अर्थव्यवस्था पर पूर्ण रूप में बहुत बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि आगे बढ़ते समय अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय और मौद्रिक सहायता महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इससे कोविड-19 की एक और लहर की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।


सुब्रह्मण्यम ने मुद्रास्फीति को लेकर कहा कि इसके अनुमानित सीमा में रहने की उम्मीद है और यह निर्धारित सीमाओं से ऊपर नहीं नहीं जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि सामान्य मानसून की उम्मीद के साथ इस वित्तीय वर्ष में खाद्यान्नों का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed