फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   chennai metro to provide free infotainment facility to commuters

इस मेट्रो में यात्रियों को मिलेगी फ्लाइट जैसी सुविधा, चार भाषाओं में मिलेगा कंटेंट

Fri, 22 Feb 2019 05:44 PM IST
अभिषेक त्यागी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Fri, 22 Feb 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
chennai metro to provide free infotainment facility to commuters

अब मेट्रो यात्रियों को मार्च से हवाई जहाज में मिलने वाली मनोरंजन करने की सुविधाएं मिलेंगी। इस सुविधा के लिए यात्रियों को किसी प्रकार का कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल इस सेवा को केवल चेन्नई मेट्रो में शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

डाउनलोड करना होगा ऐप

यात्रियों को मुफ्त में मूवी, गाने और टीवी शो देखने को मिलेंगे। इसके लिए चेन्नई मेट्रो द्वारा बनाए गए विशेष ऐप को डाउनलोड करना होगा। यात्रियों को सभी तरह का कंटेंट एचडी क्वालिटी में मिलेगा। 

विज्ञापन

ऐप में मिलेगी डाउनलोड की सुविधा

इस ऐप में यात्रियों को अपना पसंदीदा कार्यक्रम डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में यात्री बाद में भी अपने पसंदीदा कार्यक्रम को बाद में देख सकेंगे। दर्शकों को अपना मोबाइल डाटा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई मेट्रो के एक अधिकारी के अनुसार यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। यात्री मेट्रो स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए मेट्रो प्रत्येक स्टेशन पर सर्वर भी लगा रहा है। यात्रियों को तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम में कंटेंट देखने को मिलेगा। चेन्नई मेट्रो कंटेंट को भी रोजाना अपडेट करेगी। 

20 सेकंड में डाउनलोड होगी मूवी

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार यात्री एक मूवी को केवल 20 सेकंड में डाउनलोड कर सकेंगे। भूमिगत स्टेशनों पर भी स्पीड की कोई समस्या नहीं रहेगी और यात्री इंटरनेट के जरिए कॉलिंग भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed