{"_id":"655871de0ff2f819bf002aea","slug":"chat-gpt-openai-ceo-sam-altman-sacked-for-his-sister-social-media-post-replace-by-mira-murati-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"OpenAI: क्या बहन की वजह से अपनी ही बनाई कंपनी से निकाले गए सैम आल्टमैन? यौन शोषण के लगे आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
OpenAI: क्या बहन की वजह से अपनी ही बनाई कंपनी से निकाले गए सैम आल्टमैन? यौन शोषण के लगे आरोप
Sat, 18 Nov 2023 02:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:03 PM IST
सार
सैम आल्टमैन की बहन ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर आरोप लगाया था कि उनके भाइयों ने उनका यौन शोषण किया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
सैम आल्टमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एआई टूल चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सह-संस्थापक सैम आल्टमैन को उनकी ही बनाई कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बोर्ड सदस्यों को सैम आल्टमैन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है, जिसके चलते उन्हें सीईओ पद से हटा दिया गया है। हालांकि इस बीच चर्चाएं हैं कि हो सकता है कि सैम आल्टमैन की बहन की वजह से उनकी नौकरी गई है।
सैम आल्टमैन की बहन ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप
दरअसल सैम आल्टमैन की बहन ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर आरोप लगाया था कि उनके भाइयों ने उनका यौन शोषण किया। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। अब माना जा रहा है कि सैम आल्टमैन की बहन के आरोपों के चलते ही उन्हें ओपनएआई के सीईओ पद से हटाया गया है। सैम की बहन एनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि 'मेरे जैविक भाइयों मुख्यतः सैम आल्टमैन और जैक आल्टमैन ने मेरा शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न किया है। साथ ही मेरा मौखिक, आर्थिक, तकनीकी शोषण भी किया गया है।' हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एनी के दावे पर सवाल भी उठाए हैं। बता दें कि सैम आल्टमैन के भाई जैक आल्टमैन Lattice AI कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।
ऐसी भी हैं चर्चाएं
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि सैम आल्टमैन ओपनएआई के भविष्य के लिए कोई बड़ा कदम उठाना चाहते थे लेकिन बोर्ड के सदस्य इससे सहमत नहीं थे और इसी के चलते उन्हें पद से हटाया गया। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि कंपनी में शायद सुरक्षा में बड़ी चूक हुई या फिर निजता के हनन की बड़ी घटना हुई। इस आशंका की वजह ये है कि माइक्रोसॉफ्ट ने बीते दिनों कुछ समय के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल रोक दिया गया था। आल्टमैन ने इसे बहुत कम करके दर्शाया और शायद बोर्ड के सदस्य इसे लेकर आल्टमैन से नाराज थे। बहरहाल अभी तक कंपनी की तरफ से कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।