फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Charlie Munger, who helped Warren Buffett build investing empire, dies at 99

Charlie Munger: वारेन बफेट के बिजनेस पार्टनर चार्ल्स मंगर नहीं रहे, निवेश का सम्राज्य खड़ा करने में था योगदान

Wed, 29 Nov 2023 10:23 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Nov 2023 10:23 AM IST
सार

Charlie Munger: बफेट ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से लॉस एंजिल्स में रह रहे थे। बफेट के अनुसार चार्ली की प्रेरणा, ज्ञान और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उसकी वर्तमान स्थिति में नहीं लाया जा सकता था।

विज्ञापन
Charlie Munger, who helped Warren Buffett build investing empire, dies at 99
वॉरेन बफेट और चार्ली मंगर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्कशायर हैथवे को एक असफल कपड़ा निर्माण कंपनी से एक बड़े साम्राज्य में बदलने के लिए वॉरेन बफेट के साथ मिलकर लगभग 60 वर्षों तक काम करने वाले चार्ल्स उर्फ चार्ली मंगर का निधन हो गया है। वे 99 वर्ष के थे।

विज्ञापन


बफेट ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से लॉस एंजिल्स में रह रहे थे। बफेट के अनुसार चार्ली की प्रेरणा, ज्ञान और भागीदारी के बिना बर्कशायर हैथवे को उसकी वर्तमान स्थिति में नहीं लाया जा सकता था।
विज्ञापन


पेशे से वकील मंगर ने एक समय पर बफेट की मदद की थी जो उनसे सात साल छोटे थे, उन्होंने लंबी अवधि के लिए कंपनियों में निवेश करने का दर्शन तैयार किया था। उनके प्रबंधन के तहत, बर्कशायर ने 1965 से 2022 तक 20% का औसत वार्षिक मुनाफा हासिल किया। जो गति  एसएंडपी 500 में वृद्धि की गति से लगभग दोगुना है। अपने निवेश पर दशकों के रिटर्न से बफेट और मंगर की जोड़ी अरबपति बनने के साथ-साथ निवेशकों के बीच बड़ा चेहरा बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगर बर्कशायर के उपाध्यक्ष थे और इसके सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक थे, जिसका स्टॉक मूल्य लगभग 2.2 बिलियन डॉलर था। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.6 बिलियन डॉलर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed