फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Changes from 1 february 2022 Sbi imps rates, Pnb, Bank of baroda, LPG Cylinder Price, Union Budget to take place

Changes From 1st February: आज से बैंक और सिलेंडर समेत कई नियमों में होंगे बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Tue, 01 Feb 2022 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Feb 2022 08:00 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम लोगों से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Changes from 1 february 2022 Sbi imps rates, Pnb, Bank of baroda, LPG Cylinder Price, Union Budget to take place
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में आज से कई नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनमें बैंकिंग से लेकर रसोई गैस  तक की कीमत शामिल हैं।  बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा अपने नियमों में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं जिसे जानना बेहद जरूरी है। आइए डालते हैं कुछ प्रमुख बदलावों पर नजर... 

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की IMPS सेवा में बदलाव
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आरबीआई के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। ऐसे में ट्रांजैक्शन के दर में होने वाले किसी भी तरह के बदलाव का असर आम लोगों पर पड़ता है। बता दें कि एक फरवरी से बैंक के IMPS Rates में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। स्टेट बैंक अब दो लाख रुपये तक के IMPS पर किसी तरह का चार्ज नहीं वसूलेगा।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की सख्ती
पंजाब नेशनल बैंक भी अपने नियम में कुछ बदलाव किया है। इसके तहत अगर आप अकाउंट में पैसे न होने के कारण किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपये जुर्माना देना होगा। अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा भी अपने इस नियम में कर रहा बदलाव 
एक फरवरी से हो रहे बदलावों में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) का चेक क्लीयरेंस का एक नियम भी शामिल है। इसके तहत Bank Of Baroda के ग्राहकों को एक फरवरी से चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा। यानी अब चेक से जुड़ी जानकारी भेजनी होगी तभी आपका चेक क्लीयर होगा। जानकारी के लिए बता दें कि बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं।


गैस सिलेंडर की कीमत में हो सकता है बदलाव 
गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है। इस बार एक फरवरी को बजट पेश होना है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि एक फरवरी को सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ता है। अगर कीमतें बढ़ती या घटती है निश्चित ही जनता की जेब पर इसका असर होगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
पहली फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इसके तहत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed