{"_id":"636d93709e832a1fa46da163","slug":"chanda-kochhar-dismissal-from-the-post-of-icici-bank-ceo-is-prima-facie-valid","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chanda Kochhar: ICICI बैंक सीईओ चंदा कोचर को झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी पद से बर्खास्तगी को माना वैध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Chanda Kochhar: ICICI बैंक सीईओ चंदा कोचर को झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी पद से बर्खास्तगी को माना वैध
Fri, 11 Nov 2022 10:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:08 AM IST
सार
अदालत ने कोचर को छह माह के भीतर एक हलफनामा दायर करने के लिए कहा, जिसमें अगर शेयरों का कोई सौदा किया गया है, तो उसके बारे में बताना होगा।
विज्ञापन
चंदा कोचर
- फोटो : Facebook
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से चंदा कोचर की बर्खास्तगी प्रथमदृष्टया वैध थी। अदालत ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ के लिए उनके अंतरिम आवेदन को भी खारिज कर दिया। जस्टिस आरआई छागला की एकल पीठ ने कोचर को यह निर्देश भी दिया कि वह 2018 में हासिल किए गए बैंक के 6.90 लाख शेयरों का सौदा न करें।
विज्ञापन
अदालत ने कोचर को छह माह के भीतर एक हलफनामा दायर करने के लिए कहा, जिसमें अगर शेयरों का कोई सौदा किया गया है, तो उसके बारे में बताना होगा। जस्टिस छागला ने कोचर के अंतरिम आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने बर्खास्तगी को वैध माना है।
विज्ञापन