{"_id":"62277336a9985f489b3b3c21","slug":"ceo-vishal-garg-run-better-dot-com-to-lay-off-4000-people-this-week-know-what-is-in-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"CEO Vishal Garg: फिर बड़ी छंटनी की तैयारी में खड़ूस बॉस विशाल गर्ग, जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को किया था बाहर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CEO Vishal Garg: फिर बड़ी छंटनी की तैयारी में खड़ूस बॉस विशाल गर्ग, जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को किया था बाहर
Tue, 08 Mar 2022 08:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:50 PM IST
सार
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारतीय-अमेरिकी सीईओ विशाल गर्ग द्वारा संचालित बेटर डॉट कॉम कथित तौर पर इस सप्ताह लगभग 4,000 कर्मचारियों या अपने मौजूदा कर्मचारियों के लगभग 50 प्रतिशत की छंटनी करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विशाल गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटर डॉट कॉम के सीईओ भारतवंशी विशाल गर्ग किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। क्योंकि पिछले साल महज कुछ मिनट की एक जूम कॉल पर उन्होंने कंपनी के 900 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब ये खड़ूस बॉस एक बार बड़ी छंटनी की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सप्ताह हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
विज्ञापन
50% कर्मियों की छंटनी की उम्मीद
इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारतीय-अमेरिकी सीईओ विशाल गर्ग द्वारा संचालित बेटर डॉट कॉम कथित तौर पर इस सप्ताह लगभग 4,000 कर्मचारियों या अपने मौजूदा कर्मचारियों के लगभग 50 प्रतिशत की छंटनी करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि बेटर डॉट कॉम के पास अमेरिका और भारत सहित दुनिया भर के कर्मचारी कार्यरत हैं। टेकक्रंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम न्यूयॉर्क स्थित कंपनी द्वारा अपने 9 प्रतिशत कर्मचारियों या 900 लोगों को जूम कॉल पर निकालने के मामले के तीन महीने बाद आया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह बड़ी छंटनी बुधवार, 9 मार्च को हो सकती है।
विज्ञापन
कई दिनों तक सुर्खियों में थे गर्ग
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह छंटनी पूरी कंपनी को प्रभावित करने वाली होगी। इससे पहले आपको बता दें कि 900 कर्मचारियों को जूम मीटिंग के जरिए निकालने के बाद सीइओ विशाल गर्ग की सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के चलते लंबी छुट्टी पर जाने की बात सामने आई थी, लेकिन विडंबना यह है कि एक महीने का ब्रेक लेने के बाद गर्ग फिर से कंपनी के शीर्ष पर बने हुए हैं। इस मामले के बाद कई कर्मचारियों और अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी थी। बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में छंटनी के समय बेटर डॉट कॉम में लगभग 9,100 कर्मचारी कार्यरत थे। लेकिन, उस जूम मीटिंग के कुछ दिनों बाद, वरिष्ठ संचार और जनसंपर्क अधिकारियों ने पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
यहां जानें क्या था पूरा मामला
दरअसल, सीईओ विशाल गर्ग की ऑनलाइन छंटनी करने के बाद हर ओर चर्चा हो रही थी। गौरतलब है कि 900 कर्मचारियों की बंपर छंटनी से पहले किसी भी कर्मचारी को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। सीईओ ने महज तीन मिनट की एक जूम कॉल पर अपना तुगलकी फरमान सुनाकर सैकड़ों लोगों को बेरोजगार बना दिया था।
सीईओ को बाद में हुआ गलती का एहसास
सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद विशाल गर्ग ने कर्मचारियों को लिखे अपने पत्र में कहा था, मैं उन लोगों के प्रति पर्याप्त सम्मान और आभार जाहिर करने में विफल रहा हूं जिन्होंने कंपनी में अपना अमूल्य योगदान दिया। हालांकि, छंटनी के अपने निर्णय पर मैं अब भी कायम हूं, लेकिन इसे जिस तरीके से मैंने लागू किया वह गलत था। ऐसा करके मैंने आप सभी को शर्मिंदा किया है। उन्होंने आगे लिखा था कि अब मुझे यह एहसास हो गया है कि जिस तरह से मैंने छंटनी की जानकारी दी, उससे हालात और बिगड़े।