फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centre and state tax officers launch special drive to identify fake GST registration and curb evasion

GST: टैक्स चोरों पर कसेगा शिकंजा; दो महीने का विशेष अभियान शुरू, केंद्र व राज्य के अधिकारी करेंगे ये काम

Thu, 18 May 2023 10:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 May 2023 10:25 AM IST
सार

GST: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने समस्या की गंभीरता और इसमें शामिल धोखाधड़ी वाले लेनदेन की जटिल प्रकृति को देखते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके बाद अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण और फर्जी बिल जारी करने के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Centre and state tax officers launch special drive to identify fake GST registration and curb evasion
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्र और राज्य कर अधिकारियों ने भारत में माल और सेवा कर (जीएसटी) चोरी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी चोरी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने के बाद अधिकारियों ने फर्जी जीएसटी पंजीकरण की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जीएसटी पॉलिसी विंग ने हाल ही में केंद्रीय कर के प्रधान मुख्य आयुक्तों को वस्तुओं या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना चालान जारी करके इनपुट टैक्स क्रेडिट को धोखाधड़ी से पारित करने के लिए नकली या गैर-वास्तविक पंजीकरण के उपयोग के बारे में सतर्क किया था। माना जा रहा है कि इस तरह के क्रियाकलापों से सरकार के राजस्व को पर्याप्त नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने समस्या की गंभीरता और इसमें शामिल धोखाधड़ी वाले लेनदेन की जटिल प्रकृति को देखते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके बाद अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण और फर्जी बिल जारी करने के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ 16 मई से 15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नए पंजीकरण के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण और चूक करने वाले व्यवसायों के केंद्रीकृत निलंबन के माध्यम से जीएसटी चोरी पर अंकुश लगाने के सरकार की कोशिशें के बावजूद, जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों की संख्या बढ़ रही है। अकेले वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी चोरी के लगभग 14,000 मामलों का पता चला, जिसमें लगभग 1.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स चोरी की गई। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इस दौरान 21,000 करोड़ रुपये की वसूली करने में कामयाबी हासिल की है।



जीएसटी में हेराफेरी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए 16 मई से 15 जुलाई तक एक विशेष अखिल भारतीय अभियान शुरू किया गया है। इस अवधि के दौरान कर अधिकारी संदिग्ध और नकली जीएसटी पहचान संख्या (जीएसटीआईएन) का पता लगाने के लिए राज्य और केंद्रीय कर प्रशासन के अधिकारी आपसी तालमेल बिठकार काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed