फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Centralization of media ownership 'danger', TRAI chief said - will give 'suggestions' for rescue

Media Ownership: मीडिया स्वामित्व का केंद्रीयकरण ‘खतरा’, ट्राई प्रमुख बोले- बचाव के लिए देंगे ‘सुझाव’

Wed, 16 Nov 2022 07:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 16 Nov 2022 07:01 PM IST
सार

Media Ownership: ट्राई चेयरमैन पीडी वाघेला के अनुसार, ‘मीडिया स्वामित्व के केंद्रीयकरण से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि सबसे महत्वपूर्ण खतरा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए है।

विज्ञापन
Centralization of media ownership 'danger', TRAI chief said - will give 'suggestions' for rescue
TRAI - फोटो : Social media

विस्तार

मीडिया स्वामित्व का केंद्रीयकरण लोकतंत्र और दूरसंचार के लिए खतरा साबित हो सकता है और प्रसारण नियामक ट्राई इससे संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए सिफारिशों पर काम कर रहा है। ये बातें भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन पीडी वाघेला ने उद्योग मंडल सीआईआई के कार्यक्रम ‘बिग पिक्चर समिट' में यह कही है। वाघेला ने कहा  है कि नियामक निकाय के विशेषज्ञ 'ओवर-द-टॉप' सेवाओं से जुड़े मुद्दों की स्टडी कर रहे हैं और इस मामले में सुरक्षात्मक मसौदा तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

वाघेला के अनुसार, ‘मीडिया स्वामित्व के केंद्रीयकरण से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि सबसे महत्वपूर्ण खतरा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए है। हम मीडिया स्वामित्व से जुड़े मुद्दों पर सिफारिशें तैयार कर रहे हैं।’

विज्ञापन

ट्राई ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के आने के साथ क्षेत्र में हो रहे भारी बदलाव के मद्देनजर अप्रैल 2022 में अंतर मीडिया स्वामित्व और नियंत्रण, प्रणाली और संबंधित मुद्दों की निगरानी की जरूरत पर एक परामर्श पत्र जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक ने 2014 में मीडिया स्वामित्व पर भी सिफारिशें जारी की थीं, लेकिन सरकार ने अभी तक इन्हें स्वीकार नहीं किया है। दूरसंचार क्षेत्र की नियामक संस्था ट्राई ने वर्ष 2014 में राजनीतिक दलों को प्रसारण क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का सुझाव दिया था, जबकि इस संबंध में कॉरपोरेट घरानों पर कई प्रतिबंधों की भी सिफारिश की की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed