फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Central Railway earns 300 crore fines from 46.26 lakh cases in 2023-24

Indian Railway: जुर्माना वसूलने में मध्य रेलवे सबसे आगे, साल में ₹300 करोड़ राजस्व; 46.26 लाख बार टूटे नियम

Sat, 06 Apr 2024 02:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 02:14 AM IST
सार

मध्य रेलवे ने दावा किया है कि जुर्मानों और राजस्व के मामलों में उन्होंने सभी जोनों में प्रथम स्थान हासिल किया है। मध्य रेलवे के मुंबई डिविजन ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 20.56 लाख मामलों से 115.29 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
Central Railway earns 300 crore fines from 46.26 lakh cases in 2023-24
Indian Railway - फोटो : Istock

विस्तार

मध्य रेलवे ने 2023-24 में बिना टिकट और अनियमित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के 46.26 लाख मामलों में कार्रवाई की है। 46.26 लाख मामलों में जुर्माने से मध्य रेलवे ने 300 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो रेलवे के सभी क्षेत्रों से अधिक है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य रेलवे ने कहा कि इस साल राजस्व के लक्ष्य 265.97 करोड़ में 12.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तो वहीं, मामलों के लक्ष्य में 8.38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

इस डिविजन ने कमाया इतना राजस्व
मध्य रेलवे ने दावा किया है कि जुर्मानों और राजस्व के मामलों में उन्होंने सभी जोनों में प्रथम स्थान हासिल किया है। मध्य रेलवे के मुंबई डिविजन ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 20.56 लाख मामलों से 115.29 करोड़ रुपये कमाए हैं। भुसावल डिवीजन ने 8.34 लाख मामलों से 66.33 करोड़ रुपये कमाए है। वहीं, नागपुर डिविजन ने 5.70 लाख मामलों से 34.52 करोड़ रुपये, सोलापुर डिविजन ने 5.44 लाख मामलों से 34.57 करोड़ रुपये, पुणे डिविजन ने 3.74 लाख मामलों से 28.15 करोड़ रुपये और इसके मुख्यालय ने 2.47 मामलों से 20.96 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन

सुनील नैनानी ने वसूला सबसे अधिक जुर्माना 
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे पास 22 टिकट चेकिंग स्टाफ है, जिसमें दो महिलाएं परीक्षक भी शामिल हैं। टिकट चेकिंग आय के रूप में व्यक्तिगत रूप से उन्होंने 1 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया। व्यक्तिगत योगदान के मामले में टिकट निरीक्षक सुनील नैनानी प्रथम स्थान पर हैं, जिन्होंने 20,117 मामलों में 1.92 करोड़ का राजस्व दिया है। दूसरे स्थान पर टिकट निरीक्षक एमएम शिंदे हैं, जिन्होंने 18,223 मामलों से 1.59 करोड़ रुपये कमाए हैं तो वहीं, तीसरे स्थान पर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार है, जिन्होंने 17,641 मामलों से 1.52 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैन पुलिंग से भी रेलवे को फायदा
थोड़े दिन पहले जारी हुई रिपोर्ट में सामने आया था कि उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने 2266 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8,35,165 रुपये जुर्माना वसूला है। ट्रेनों को लेटलतीफी से बचाने के लिए मंडल में विभाग ने अभियान चलाया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में अभियान चलाया गया। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 647 लोगों पर कार्रवाई की गई और 90,830 रुपये जुर्माना वसूला गया।  मथुरा जंक्शन में 1,347 लोगों पर कार्रवाई की गई और 5,76,140 रुपये वसूला गया। इसके अलावा धौलपुर स्टेशन पर 120 लोगों से 67,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed