फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   center planning to stop 24 hours electricity supply in districts where line loss is high

जहां होती है खंभे से सबसे ज्यादा बिजली चोरी, वहां नहीं मिलेगी 24 घंटे बिजली

Thu, 18 Jul 2019 07:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
center planning to stop 24 hours electricity supply in districts where line loss is high
विद्युत लाइन पर पड़ीं कटिया - फोटो : अमर उजाला

बिजली की चोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक नई योजना को शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत देश के जिन इलाकों में सबसे ज्यादा कटिया डालकर बिजली की चोरी की जाती हैं, वहां पर सबसे ज्यादा कटौती की जाएगी। 

विज्ञापन

यहां मिलेगी 24 घंटे सप्लाई

मनीकंट्रोल.कॉम की खबर के अनुसार सरकार ऐसे जिलों, शहरों या फिर गांव-कस्बों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करेगी जहां पर लोग ईमानदारी से बिजली का उपयोग करते हैं। इसके लिए राज्यों में मौजूद बिजली कंपनियों से जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फीसदी रखा गया बेंचमार्क

योजना के मुताबिक जिन शहरों या फिर गांव-कस्बों में बिजली वितरण घाटा 15 फीसदी से कम है, वहां पर 24 घंटे सप्लाई करना सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं 15 फीसदी से अधिक घाटे वाले शहरों अथवा जिलों में ज्यादा कटौती होगी। 

देश के 19 राज्यों में सबसे ज्यादा कटिया से चोरी

अभी 19 राज्यों में बिजली वितरण घाटा 15 फीसदी से ज्यादा है। इसका मतलब यह है कि इन राज्यों के कई जिलों में लोगों को बिजली की सप्लाई तय शेयड्यूल के हिसाब से भी कम मिल सकती है। केंद्र को उम्मीद है कि जब लोगों को ऐसे बिजली कम मिलेगी, तो वो चोरी करना छोड़ देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों के चलते हजारों-लाखों की संख्या में लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ सकता है। 

इन इलाकों में लगेंगे प्रीपेड मीटर

ऐसे जिलों में ही सबसे पहले प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि प्रीपेड मीटर लगाने से बिजली चोरी में काफी कमी आने की संभावना है। कई राज्यों ने ऐसे जिलों का डाटाबेस भी पूरी तरह से तैयार कर लिया है, जहां पर लाइन लॉस सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed