फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CEA Nageswaran said that financial companies should exercise self restraint and not act to disturb the market

Economic: सीईए नागेश्वरन बोले- बाजार बिगाड़ने का काम न करें वित्तीय कंपनियां, नियमन से डकैती को रोक सकते हैं

Thu, 25 May 2023 05:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 05:41 AM IST
सार

नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम में कहा, वित्तीय क्षेत्र के लिए नियमन डकैती को तो रोक सकते हैं, लेकिन इस अपराध पर लगाम तभी लगेगी, जब खुद डकैत ही सुधरने का फैसला करेगा। इस मामले में खुद पर ही निगाह रखना सबसे अच्छी निगरानी हो सकती है।

विज्ञापन
CEA Nageswaran said that financial companies should exercise self restraint and not act to disturb the market
वी अनंत नागेश्वरन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि वित्तीय कंपनियां  आत्मसंयम बरतें और बाजार बिगाड़ने का काम न करें। गलत उत्पादों की बिक्री व डाटा के दुरुपयोग पर लगाम भी लगाएं। 
विज्ञापन


नागेश्वरन ने एक कार्यक्रम में कहा, वित्तीय क्षेत्र के लिए नियमन डकैती को तो रोक सकते हैं, लेकिन इस अपराध पर लगाम तभी लगेगी, जब खुद डकैत ही सुधरने का फैसला करेगा। इस मामले में खुद पर ही निगाह रखना सबसे अच्छी निगरानी हो सकती है।
विज्ञापन


मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा, पिछले कुछ समय में वित्तीय उत्पादों से जुड़ी कई कंपनियों पर ग्राहकों के साथ गलत तरीके अपनाने के आरोप लगते रहे हैं। महिंद्रा फाइनेंस जैसी वित्तीय कंपनियां अपने कर्ज की वसूली के लिए कर्जदारों को डराती और धमकाती हैं। इसके लिए कंपनी को नियामकीय कार्रवाई से भी गुजरना पड़ा था। इसके अलावा, ऑनलाइन कर्ज देने वाले डिजिटल मंच भी कर्जदारों के लिए एक बड़ी चिंता बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होने वाला है कर्ज विस्तार का तेज दौर
नागेश्वरन ने कहा, एक दिन पहले उनकी बाजार नियामक सेबी की प्रमुख से हुई मुलाकात में शेयर बाजारों में कारोबार से बहुत जल्द पैसे बनाने की पेशकश का मामला उठा। उन्होंने कहा, निवेशकों को एक ही दिन में 5,000 रुपये को 6,000 रुपये बना देने के वादे किए जा रहे हैं। लेकिन, इस तरह के वादों को पूरा कर पाना नामुमकिन है। उन्होंने कहा, देश में कर्ज विस्तार का एक और दौर शुरू होने वाला है, जो पिछले दौर से कहीं अधिक तेजी से घटित होगा। अगर भारत को छह प्रतिशत से अधिक दर से लगातार बढ़ना है तो हमें ऐसे वित्तीय चक्र की जरूरत होगी जो आधे दशक में ही खत्म न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed