फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCI publishes detailed order approving merger of media assets of Reliance Industries, Walt Disney

Reliance Disney Deal: विलय पर CCI का निर्देश, कहा- क्रिकेट प्रसारण के लिए टीवी विज्ञापन स्लॉट एक साथ न जोड़ें

Tue, 22 Oct 2024 07:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Oct 2024 07:49 PM IST
सार

Reliance Disney Deal: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रिलायंस-डिज्नी सौदे पर मंगलवार को 48 पृष्ठों का विस्तृत आदेश जारी किया। इस आदेश में रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के बड़े मीडिया परिसंपत्तियों के विलय को मंजूरी दी गई है। इसमें सात टीवी चैनलों के विनिवेश सहित विभिन्न शर्तें शामिल हैं।

विज्ञापन
CCI publishes detailed order approving merger of media assets of Reliance Industries, Walt Disney
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया इकाइयों के विलय को मंजूरी देने वाला विस्तृत आदेश जारी किया। सीसीआई के आदेश में कहा गया है कि मौजूदा अधिकार समाप्त होने तक कंपनियां क्रिकेट अधिकारों के लिए टीवी विज्ञापन स्लॉट एक साथ न जोड़ें। विलय के लिए सीसीआई की शर्तों के तहत हंगामा और सुपर हंगामा सहित सात टीवी चैनलों का सौदा होना है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से रिलायंस-डिज्नी सौंदे पर मंगलवार को 48 पृष्ठों का विस्तृत आदेश जारी किया गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के बड़े मीडिया परिसंपत्तियों के विलय को मंजूरी दी गई। इसमें सात टीवी चैनलों के विनिवेश सहित विभिन्न शर्तें शामिल हैं।
विज्ञापन


नियामक की मंजूरी प्राप्त करने से पहले दोनों पक्षों ने स्वेच्छा से सहमति जताई की है कि वे मौजूदा क्रिकेट प्रसारण अनुबंध समाप्त होने तक आईपीएल, आईसीसी और बीसीसीआई के क्रिकेट अधिकारों के लिए टीवी विज्ञापन स्लॉट को बंडल नहीं करेंगे। इसके अलावा, दोनों पार्टियां हंगामा और सुपर हंगामा सहित सात टीवी चैनल का भी सौदा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य शर्तों के अलावा, कंपनियों ने स्वेच्छा से सहमति व्यक्त की है कि वे मौजूदा अधिकारों की शेष अवधि के लिए अपने पास उपलब्ध तीनों क्रिकेट अधिकारों- आईपीएल, आईसीसी और बीसीसीआई- के लिए टीवी विज्ञापन स्लॉट की बिक्री एक साथ नहीं जोड़ेंगी।

48 पृष्ठ के आदेश के अनुसार, "दोनों पक्ष मौजूदा अधिकारों की शेष अवधि के लिए आईपीएल, आईसीसी और बीसीसीआई के पास उपलब्ध सभी तीन क्रिकेट अधिकारों के लिए ओटीटी विज्ञापन स्लॉट की बिक्री को एक साथ नहीं जोड़ेंगे।"

पार्टियों ने वचन दिया है कि वे आईसीसी और आईपीएल आयोजनों के लिए अपने टीवी और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर विज्ञापन दरों को अनुचित स्तर तक नहीं बढ़ाएंगे, जब तक कि वर्तमान अधिकार उनके पास हैं।

28 अगस्त को सीसीआई ने बताया था कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी कंपनी की मीडिया परिसंपत्तियों के विलय को मंजूरी दे दी है, जिससे 70,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का समूह तैयार होगा।


इस वर्ष के प्रारंभ में घोषित इस सौदे को एंटी-ट्रस्ट विनियामक की जांच का सामना करना पड़ा था, और दोनों पक्षों की ओर से मूल लेनदेन संरचना में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव दिए जाने के बाद इसे मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed