फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CCI has approved merger of Tata SIA Airlines into Air India

Air India: विस्तारा और एयर इंडिया का होगा एकीकरण, सीसीआई ने दी अनुमति

Fri, 01 Sep 2023 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 01 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने विस्तारा एयरलाइन के एयर इंडिया में विलय की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
CCI has approved merger of Tata SIA Airlines into Air India
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने विस्तारा एयरलाइन के एयर इंडिया में विलय की अनुमति दे दी है। Tata SIA Airlines भारत में विस्तारा नाम की विमान सेवा का संचालन करती है। यह टाटा संस और सिंगापुर एलरलाइन का संयुक्त उद्यम है। इसके साथ ही सीसीआई ने सिंगापुर एयरलाइन द्वारा एयर इंडिया में कुछ शेयरों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके लिए सिंगापुर एयरलाइन को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


विस्तारा और एयर इंडिया टाटा समूह का हिस्सा हैं और सिंगापुर एयरलाइंस की विस्तारा में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले साल नवंबर में, टाटा समूह ने एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस सौदे के लिए इस साल अप्रैल में सीसीआई से मंजूरी मांगी गई थी। टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल), एयर इंडिया लिमिटेड, टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड (टीएसएएल) और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड इसमें पक्षकार हैं। 
विज्ञापन

Tata SIA Airlines भारत में विस्तारा नाम की विमान सेवा का संचालन करती है। इस कंपनी का गठन नवंबर 2013 को किया गया था। विस्तारा एयरलाइन ने अपने कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत वर्ष  2015 के जनवरी से की थी। कंपनी के पास 50 हवाई जहाज की फ्लीट हैं। हालांकि इस बातचीत के बारे में एयर इंडिया की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed