फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBIC extends due date for Oct GSTR-3B filing in Maharashtra, Jharkhand by a day till Nov 21

CBIC: महाराष्ट्र और झारखंड में अक्तूबर की जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की समयसीमा बढ़ी, अब अंतिम तारीख 21 नवंबर

Mon, 18 Nov 2024 04:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

CBIC: सीबीआईसी ने एक पोस्ट में कहा कि 20 नवंबर, अक्तूबर 2024 के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि है और इससे इन राज्यों के करदाताओं को चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समय निकालने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर कर दी गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
CBIC extends due date for Oct GSTR-3B filing in Maharashtra, Jharkhand by a day till Nov 21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने सोमवार को महाराष्ट्र और झारखंड के जीएसटी करदाताओं को राहत देने का फैसला किया। बोर्ड ने जीएसटीआर-3बी दाखिल करने और अक्तूबर महीने के लिए कर का भुगतान करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है।

सीबीआईसी ने एक पोस्ट में कहा कि 20 नवंबर, अक्तूबर 2024 के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि है और इससे इन राज्यों के करदाताओं को चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समय निकालने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन


सीबीआईसी ने कहा, "सरकार ने जीएसटी कार्यान्वयन समिति (जीआईसी) की मंजूरी से उक्त राज्यों में अपने मुख्य व्यवसाय स्थान वाले पंजीकृत व्यक्तियों के लिए अक्तूबर 2024 महीने के लिए फॉर्म जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की तय तारीख को 20.11.2024 से बढ़ाकर 21.11.2024 करने का फैसला किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed