फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI FIR against Supertech, promoter RK Arora for allegedly defrauding IDBI Bank

CBI: सुपरटेक के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 126 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 06:10 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

CBI: सीबीआई ने बिल्डर सुपरटेक लिमिटेड और इसके प्रमोटर आरके अरोड़ा के खिलाफ 126.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह केस आईडीबीआई बैंक की शिकायत पर दर्ज किया गया। सीबीआई ने तलाशी अभियान चला कर इस मामले में शामिल लोगों के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की । 

विज्ञापन
CBI FIR against Supertech, promoter RK Arora for allegedly defrauding IDBI Bank
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने नोएडा स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी सुपरटेक लिमिटेड और इसके प्रवर्तक आरके अरोड़ा समेत अन्य के खिलाफ 126.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर में आरके अरोड़ा के साथ-साथ कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक संगीता अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, पारुल अरोड़ा, विकास कंसल, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार शर्मा और अनिल कुमार जैन के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

सीबीआई ने की छापेमारी 

शनिवार को सीबीआई ने नोएडा और गाजियाबाद स्थित आरोपियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों सहित पांच स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया था। सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 28.5 लाख  रुपए की नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक ने की थी शिकायत  

यह मामला आईडीबीआई बैंक की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने मिलीभगत करके स्वीकृत ऋण राशि को धोखाधड़ी के जरिये हड़प लिए हैं। एफआईआर के अनुसार, बैंक का कहना है कि कंपनी और उसके निदेशकों ने झूठे दस्तावेजों के माध्यम से ऋण लिया था। इसके बाद ऋण खाते को "जानबूझकर डिफॉल्ट" घोषित कर दिया गया और उसे धोखाधड़ी की श्रेणी में रखा गया। जिससे आईडीबीआई बैंक को कुल  126.07 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed